Skip to main content

ऎक्ट्रेस आकांक्षा के म्युज़िक वीडियो "नॉट माइन" के ग्रैंड लॉन्च पर कई हस्तियां पहुंचीं

ऎक्ट्रेस आकांक्षा के म्युज़िक वीडियो "नॉट माइन" के ग्रैंड लॉन्च पर कई हस्तियां पहुंचीं 

मुम्बई, ऎक्ट्रेस आकांक्षा (Akansha Lazraus) का पहला म्युज़िक वीडियो "नॉट माइन" मुम्बई के इम्मोरटल क्लब में भव्य रूप से लॉन्च किया गया। इस ग्रैंड लॉन्च पर आदिल खान दुर्रानी, ईशान मसीह, क्रुणाल अमीन सहित कई हस्तियां पहुंचीं। यहां आए सभी मेहमानों ने आकांक्षा के सॉन्ग की प्रशंसा की और इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बेहतरीन केक काटकर अल्बम के निर्माता एमके ज़ला का बर्थडे भी मनाया गया। हार्ड रॉक बीट्स द्वारा प्रस्तुत इस हार्ट ब्रेक सॉन्ग के निर्माता एमके ज़ला हैं जबकि ओए कुणाल ने इसका संगीत देने के साथ साथ गीत भी लिखा है। सिंगर सिमर कौर और निर्देशक अरमान सिंह हैं। 

अभिनेत्री आकांक्षा जब इस म्युज़िक वीडियो के लॉन्च इवेंट पर हाजिर हुईं तो आतिशबाजी के साथ उनकी जबरदस्त एंट्री हुई। इस अवसर पर कई मेहमान और आकांक्षा की फ्रेंड्स शामिल हुईं। आदिल दुर्रानी, ईशान मसीह के अलावा दिव्या द्विवेदी, नताशा माझी, प्रीति चावला, अलीना सेन, ऎक्टर अजीत पंडित, निकिता कौशिक, गहना वशिष्ठ, कायनात खान, मायरा,मिनी बंसल, सिंगर अरविंद सिंह, दीक्षा जैन सहित कई गेस्ट्स ने आकांक्षा को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दीं। सैनी प्रोडक्शन्स के क्रुणाल अमीन ने यह इवेंट मैनेजमेंट किया। आकांक्षा ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह "नॉट माइन" सॉन्ग को लेकर काफी उत्साहित हैं। मुझे उम्मीद है कि यह गीत दर्शकों को भी पसन्द आएगा। इस वीडियो को दुबई में फिल्माया गया है। 

आकांक्षा ने आगे कहा कि कम्पोज़र और गीतकार ओए कुणाल ने दिल टूटने की सिचुएशन पर यह गीत लिखा है जो दिल छूने वाला है। गाने का नाम नॉट माइन रखने का भी आईडिया उनका ही था। दुबई में शूटिंग करने का अनुभव यादगार रहा। बचपन से ही अभिनय का शौक रखने वाली आकांक्षा किस्मत पर भी बहुत विश्वास रखती हैं। उनका मानना है कि भाग्य में लिखा था कि वह यहां तक पहुंच गई है। उनका जल्द ही एक और अल्बम आने वाला है। इस अवसर पर शानदार केक काटकर आदिल दुर्रानी का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम