Skip to main content

डॉ. हेमा जोशी द्वारा लिखित पुस्तक "दो पलकों की छांव में" का विमोचन

डॉ. हेमा जोशी द्वारा लिखित पुस्तक "दो पलकों की छांव में" का विमोचन

  • इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की अंग्रेजी विभाग की पूर्व प्रोफेसर डॉ. हेमा जोशी ने लिखी है पुस्तक
  • जाने-माने कवि लेखक और गीतकार प्रसून जोशी ने डॉ. हेमा जोशी द्वारा लिखित पुस्तक "दो पलकों की छांव में" का विमोचन किया।

Lucknow , इस पुस्तक में अपने स्वयं के जीवन के एक काल्पनिक विवरण के आधार पर लेखिका डॉ हेमा जोशी ने अपने साहित्यिक स्वभाव को दो भारतीय शहरों,अल्मोडा जहां उनका जन्म हुआ और प्रयागराज जहां उन्होंने अपने बाद के वर्ष बिताए, के प्रति अपने प्यार के साथ जोड़ा है।  एक प्रेम कहानी की पृष्ठभूमि पर आधारित, यह किताब डॉ. जोशी के उन दो दुनियाओं के साथ आंतरिक संघर्ष के बारे में है, जिसमें वह रहती थीं - एक रोमांटिक रमणीय परिस्थिति जिसमें वह बड़ी हुईं, दूसरी उनका संघर्ष जो लचीलापन और चरित्र का निर्माण करता है।

पुस्तक विमोचन के मौके पर बोलते हुए, मुख्य अतिथि प्रसून जोशी ने कहा कि डॉ हेमा जोशी की पुस्तक जब पढ़ते हैं तो इसके चरित्र से जुड़ते चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक का प्रकाशन पहले हो जाना चाहिए था। यह धीमी आंच पर पका हुआ लेखन है। इसमें कच्चापन बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के चार-पांच पन्ने पढ़ने पर ही पता चल जाता है कि लेखन पका हुआ है। इंग्लिश की प्रोफेसर डॉ हेमा जोशी के हिंदी में लेखन पर कहा कि इंग्लिश की नदी में डुबकी लगाई है। लेकिन इनकी अंजुलि हिंदी की है। इस मौके पर पहाड़ को लेकर भी उन्होंने चर्चा की। पहाड़ की खान-पान से लेकर संस्कारों की बात की। कहा पहाड़ आपको छल नहीं सिखाता है। उन्होंने कहा कि डॉ हेमा जोशी के लेखन में पहाड़ की साफगोई और पहाड़ की पारदर्शिता है। उन्होंने कहा कि डॉ हेमा जोशी जी का साहित्य बांसुरी है। इसके लिए समय निकालना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर हेमा जोशी का व्यक्तित्व ऐसा है कि वह दूसरों के लिए जीती हैं। और जो दूसरों के लिए जीते हैं उनकी रचनाएं बहुत देर में आती हैं।

डॉ हेमा जोशी ने अपनी पुस्तक को लेकर कहा है कि उन्हें इस पुस्तक को लिखने की प्रेरणा खुद अपने अंदर से ही मिली। हालांकि इस पुस्तक को लिखने में उन्हें 10 वर्ष का समय लग गया। उन्होंने इसमें अपनी लव स्टोरी को बयां किया है। पहाड़ की पृष्ठभूमि से होने के नाते प्रयागराज आने पर किस तरह का उन्हें द्वंद झेलना पड़ा। इसके बारे में भी उन्होंने बताया है। उन्होंने बताया है कि उनके दौर का प्रेम कितना मर्यादित था।

इस मौके पर प्रोफेसर एलआर शर्मा ने इसका वर्णन इस प्रकार किया... उन्होंने कहा कि डॉक्टर जोशी बहुत ही दयालु महिला रही हैं। अपने क्लास में बच्चों के साथ उनका जुड़ाव रहता था और जमीन से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की अंग्रेजी विभाग की साहित्यिक परंपरा को उन्होंने अपनी क्रिएटिव राइटिंग से आगे बढ़ाया है।

प्रसिद्ध लेखिका और विश्वविद्यालय में पूर्व सहकर्मी नीलम सरन गौड़ ने  उनके लेखन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बगैर सोच के लेखन नहीं किया जा सकता। उनकी पुस्तक में जीवन का दर्शन दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि डॉ हेमा जोशी जी की पुस्तक में प्रेम और उसकी गहराइयां दिखाई देती है। वास्तव में यह उनके जीवन की गाथा है।

वहीं प्रोफेसर हेरम्ब चतुर्वेदी ने डॉक्टर हेमा जोशी की पुस्तक दो पलकों की छांव में को लेकर कहा है कि पुराने अतीत को नए कलेवर में पेश किया गया है। जबकि तारा दत्त शर्मा ने भी डॉक्टर हेमा जोशी से अपनी 40-45 साल पुरानी संबंधों की यादें ताजा की।उन्होंने बताया कि किस तरह से इनका जीवन बेहद सादगी और सहजता से भरा हुआ है। इनमें कोई बनावटीपन नहीं है।उन्होंने बताया कि किस तरह से वह उनके परिवार के अंग बन गए और आज यह पुस्तक सामने आई है उन्हें बेहद खुशी हो रही है। प्रोफेसर अनामिका राय ने डॉ हेमा जोशी के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने पुस्तक में कैरेक्टर के बारे में भी उनसे जानकारी ली। जिस पर डॉक्टर हेमा जोशी ने बहुत ही साफ गोई से बताया कि यह खुद के उनके जीवन अनुभवों पर आधारित पुस्तक है। 

पुस्तक विमोचन के इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखिका और विश्वविद्यालय में पूर्व सहकर्मी नीलम सरन गौड़, डॉ हेमा जोशी की बड़ी बहन प्रोफेसर नलिनी पंत के अलावा पारिवारिक और करीबी लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।