Skip to main content

'नथिंग बिफोर कॉफी' खोलेगी लखनऊ का पहला और देश का 47वां आउटलेट

'नथिंग बिफोर कॉफी' खोलेगी लखनऊ का पहला और देश का 47वां आउटलेट                              

  • 25 नवंबर को होगा कॉफ़ी स्टोर का होगा भव्य उद्घाटन

लखनऊ: देश की प्रसिद्ध कॉफ़ी चेन 'नथिंग बिफोर कॉफी' (एनबीसी) अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के फ़िज़ा में भी कॉफ़ी का महक घोलने जा रही है। नथिंग बिफोर कॉफी लखनऊ में अपना पहला और भारत में 47वां आउटलेट खोलने जा रही है। एनबीसी का यह कदम क्विक सर्विस रेस्तरां उद्योग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

2017 में चार स्कूली दोस्तों - अक्षय केडिया, आनंद जैन, अंकेश जैन और शुभम भंडारी के सहयोग से स्थापित - एनबीसी त्वरित और आनंददायक कॉफी अनुभव को लोगों तक पंहुचा रहा है। एनबीसी की सफलता का रहस्य दोस्ती, दृढ़ता और कॉफ़ी के प्रति अटूट प्रेम के सही मिश्रण में निहित है। एनबीसी के मेनू में 100 से अधिक पेय पदार्थों का संकलन है जो हर उम्र, स्वाद और मूड को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

बता दें कि एनबीसी की शानदार यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक शहर जयपुर से हुई थी। अब तक 12 राज्यों के 26 शहरों में लोगों को कॉफी पिलाने के बाद एनबीसी ने देश भर में अपनी जड़ें जमा ली हैं, और अब, नवाबों के शहर लखनऊ में भव्य उद्घाटन के साथ देश का 47वां आउटलेट खोलने को तैयार हैं।

एक छोटे स्टार्टअप से राष्ट्रव्यापी सनसनी तक एनबीसी की यात्रा, नैतिक मूल्यों, "वैश्विक गुणवत्ता, स्थानीय मूल्य निर्धारण" के प्रति प्रतिबद्धता और सभी आयु समूहों के ग्राहकों की मांग को पूरा करने की दृष्टि से प्रेरित रही है। एनबीसी का सबसे फेमस और पसंद किये जाने वाला ड्रिंक "Shrappe | श्रैप", एक गाढ़ा और स्वादिष्ट पेय है जो बेहतरीन फ्रैपे और शेक का मिश्रण है। यह पेय नए बदलाव और ग्राहक की संतुष्टि के प्रति एनबीसी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

अब जब लखनऊ का भव्य उद्घाटन नजदीक आ रहा है, इस मौके पर एनबीसी के सह-संस्थापक अक्षय केडिया ने अब तक अपने साथ रहे दोस्तों और बिजनेस पार्टनर के साथ इस मील के पत्थर को साझा करने के उत्साह को दर्शाते हुए एक हार्दिक नोट में अपना आभार व्यक्त किया।

को-फाउंडर केडिया ने एनबीसी के ग्राहकों को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा, "हमें बार-बार चुनने और हमें इतना आगे बढ़ाने के लिए मेरे पास आपको धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं हैं। यह हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक छोटी सी शुरुआत इतनी बड़ी हो जाएगी। हमारे द्वारा बेचे जाने वाले प्रत्येक कप के साथ, ग्राहकों के प्रति हमारा प्यार और भी अधिक बढ़ जाता है।"

बता दें कि ग्राहकों को उच्च कोटि की कॉफ़ी पिलाने के लिए एनबीसी ने कभी भी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया है। एनबीसी ग्राहकों को बेहतर कॉफ़ी अनुभव देने के लिए हाई क्वालिटी वाली कॉफ़ी बीन्स का प्रयोग करता है। यही नहीं अपने कॉफ़ी स्टोर में ग्राहक अनुभव को शानदार बनाने के लिए एनबीसी उच्च प्रशिक्षित बरिस्ता को नियुक्त करता है। एनबीसी का प्रत्येक आउटलेट अपने सहयोगी और मैत्रीपूर्ण कर्मचारियों के लिए जाना जाता है, जो अपने ग्राहकों को सुरक्षित और कुशल सेवाएं प्रदान करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम