Skip to main content

ऎक्टर शम्स राठौड़ अभिनीत फिल्म "मुम्बई 3" का मोशन पोस्टर

ऎक्टर शम्स राठौड़ अभिनीत फिल्म "मुम्बई 3" का मोशन पोस्टर

  • पहलाज निहलानी ने किया लॉन्च, डायरेक्टर हैं प्रिया राठौड़ 

मुम्बई, बॉलीवुड के विख्यात निर्माता निर्देशक और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व चीफ गेस्ट पहलाज निहलानी ने अंडरवर्ल्ड पर बन रही हिंदी फीचर फिल्म "मुम्बई 3" का मोशन पोस्टर प्रेस क्लब मुम्बई में लॉन्च किया। इस अवसर पर मुख्य अभिनेता शम्स राठौड़, डायरेक्टर प्रिया राठौड़, प्रोड्यूसर शाहबाज ए राठौड़, लेखक हरीश पटेल, अभिनेत्री रिद्धिमा गुप्ता, इकबाल जी और रविन्द्र अरोड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम के एंकर रामा मेहरा थे। जब स्क्रीन पर इसका मोशन पोस्टर दिखाया गया तो सभी ने सराहा। पहलाज निहलानी ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं यहां 14 वर्षीय यंगस्टर शम्स राठौड़ की वजह से आया हूँ जो मुम्बई 3 की बदनाम गलियों में रहा है लेकिन उसे ऐसी परवरिश मिली कि उस इलाके में रहते हुए भी उसने स्पोर्ट्स में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस फ़िल्म का कॉन्सेप्ट उसने सोचा, इस विषय पर रिसर्च किया और रियलिस्टिक सिनेमा दर्शकों को देने जा रहा है। मेरी ओर से फ़िल्म से जुड़ी पूरी टीम को शुभकामनाएं हैं। मुझे इसका मोशन पोस्टर बहुत प्रभावी लगा और शम्स का भविष्य काफी अच्छा दिख रहा है, उसमें अपार संभावनाएं नज़र आ रही हैं। 

फ़िल्म के निर्माता शाहबाज राठौड़ ने कहा कि यह फ़िल्म 1990 के दौर की है जब अंडरवर्ल्ड का राज था। उसी युग की सत्य घटनाओं से प्रेरित फ़िल्म मुम्बई -3 उस वक्त की राजनीति और अंडरवर्ल्ड की सांठगांठ को दिखाएगी। दरअसल इस फ़िल्म में सामाजिक सन्देश भी है कि कैसे एक बदनाम इलाके में रहने वाला भी अपनी ज़िंदगी मे कुछ बड़ा कारनामा कर सकता है। 

फ़िल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे शम्स राठौड़ ने कहा कि इस फ़िल्म की स्टोरी उनके पिता के आंखों देखे हालात के इर्दगिर्द घूमती है। जब लोगों ने ऐसा काम किया है तो उसे फ़िल्म में दिखाना तो गलत नहीं है। मैं इस सिनेमा में सच्चाई पेश कर रहा हूँ, संविधान में ऐसा नहीं लिखा कि सच्चाई को फिल्म के मन्ध्यम से नही दिखाया जा सकता।

फ़िल्म की डायरेक्टर प्रिया एस राठौड़ ने कहा कि सबसे पहले तो हम पहलाज निहलानी जी का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि वह हमारी फ़िल्म की प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुए और शम्स को आशीर्वाद दिया। इस फ़िल्म के गाने तैयार कर लिए गए हैं और मुम्बई 3 की रियल लोकेशन्स पर इसकी शूटिंग होगी। जल्द ही बाकी स्टारकास्ट की घोषणा की जाएगी। फ़िल्म 4 भाषाओं में 2024 के अंतिम सप्ताह में हिंदी, तमिल, तेलुगू और मल्यालम में रिलीज की जाएगी।

पहलाज निहलानी ने शम्स राठौड़ की प्रशंसा की और कहा कि शम्स बहुत अच्छे क्रिकेटर भी हैं। उनका बैटिंग स्टाइल मुझे सचिन तेंदुलकर की याद दिलाता है। फ़िल्म के लेखक हरीश पटेल ने कहा कि किसी ने भी अंडरवर्ल्ड और उस समय के पॉलिटिशियन के संबंधो के बारे में ज्यादा नहीं दिखाया है। हम इस फिल्म से लोगों तक वह सारी बाते पहुँचाना चाहते हैं। यह कहानी मुंबई ३ की बदनाम गलियों से निकले किरदारों के इर्दगिर्द घूमती है। फ़िल्म में शम्स राठौड़ एक क्रिकेटर का दमदार अभिनय कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं