Skip to main content

उत्तराखंड के‌ खटीमा में एक और 'छोटू महाराज सिनेमा' का उद्घाटन

उत्तराखंड के‌ खटीमा में एक और 'छोटू महाराज सिनेमा' का उद्घाटन

  • उत्तराखंड के खटीमा में डोम आकार के अनूठे 'छोटू महाराज सिनेमा' का आगाज़
  • उत्तराखंड के खटीमा में 'छोटू महाराज सिनेमा' ने दी दस्तक, स्थानीय लोगों में ख़ासा उत्साह

खटीमा (उत्तराखंड) : देश के सबसे ख़ूबसूरत राज्यों में से एक  उत्तराखंड में अब एक और छोटू महाराज सिनेमा खुल गया है। हाल ही में राज्य के खटीमा में डोम के आकार के एक और सिनेमाघर के खुलने से स्थानीय सिने-प्रेमियों में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है। जुनेजा परिवार  इसे स्थानीय लोगों को समर्पित किया। खटीमा स्थित छोटू महाराज सिनेमा फ़्रेंचाइज़ी के मालिक श्री अक्षित जुनेजा ने इस अनोखे बनावट वाले सिनेमा को स्थानीय जनता को समर्पित करते हुए कहा कि खटीमा के लिए इस तरह के सिनेमाघर का निर्माण किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

के सरा सरा ग्रुप की पहचान एक नामी फ़िल्म निर्माण, वितरण व फ़िल्म प्रदर्शन कंपनी के रूप में होती है। यह एक अग्रणी 360 डिग्री मीडिया एवं एंटरटेनमेंट कंपनी है जो जल्द ही देश भर में 9000 से अधिक छोटू महाराज सिनेमा खोलने का इरादा रखती है। इनमें कुल 125 सिनेमाघर सिर्फ़ उत्तराखंड राज्य में ही खोले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कंपनी पहले से ही हरिद्वार और रानीपोखरी जैसी जगहों पर इस तरह के सिनेमाघरों को सफलतापूर्वक चला रही है. कंपनी ने राज्य के अन्य 16 जगहों पर भी ऐसे सिनेमाघरों के निर्माण की तैयारी दिखाई है। 

इस मौके पर के सरा सरा के सीईओ श्री क्लायड मोंटेरियो ने कहा, "दुनिया के मुक़ाबले भारत में स्क्रीन्स की काफ़ी कमी है। ऐसे में कंपनी ने‌ साल 2018 में पायलट परियोजना के तौर पर 'छोटू महाराज सिनेमा' की शुरुआत करने की पहल की थी। कंपनी‌ का उद्देश्य देश भर के 2 टियर और 3 टियर शहरों, तहसीलों व तालुकाओं में सिनेमाघरों की संख्या में बढ़ोत्तरी करना और वहां के स्थानीय निवासियों को सिनेमा देखने के अनुभव को और समृद्ध बनाना है। उल्लेखनीय है कि इस तरह के सिनेमाघरों में रूचि रखने वाले नये साझेदारों को 45 से 50 लाख रुपये निवेश के तौर पर देने होते हैं। इग्लू आकार के इन डोम सिनेमाघरों में सराउंड साउंड और तीनों तरफ़ पसरे स्क्रीन पर फ़िल्म देखने की व्यवस्था है जो दर्शकों के सिनेमा देखने के अनुभव को और भी समृद्ध बनाते हैं।"

सीनियर एक्ज़ीक्यूटिव श्री कौशल करोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि डोम आकार के इस  दर्शनीय सिनेमाघर का निर्माण 'FRP' के इस्तेमाल से किया गया है और इस सिनेमाघर को पूरी तरह से सुरक्षा के लिहाज़ से निर्मित किया गया है। मॉड्यूलर आकार होने के चलते इसे एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से स्थानांतरित भी किया जा सकता है।

ग़ौरतलब है कि के सरा सरा लगभग दो दशक से मीडिया और मनोरंजन जगत में सक्रिय कंपनी है। उनके द्वारा बनाई गई प्रमुख फ़िल्मों में 'सरकार', 'सरकार राज', 'पार्टनर', 'गोलमाल' और 'अब तक छप्पन' जैसी सशक्त, मनोरंजक और चर्चित फ़िल्मों का शुमार है। इतना ही नहीं, कंपनी‌ की ओर से अब तक 100 से अधिक ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों का वितरण भी किया जा चुका है। कंपनी की पहचान देश के सबसे बढ़े डिजिटल सेवा प्रदाता के तौर पर भी होती है। उसकी ओर से मुहैया कराई जाने वाली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल दुनिया भर में फ़ैले उसके साझेदार एक अर्से से करते आ रहे हैं। 

अब डोम आकार के अनूठे सिनेमाघर के निर्माण से कंपनी एक बार फिर से चर्चा में है। कंपनी की ओर से की गई यह पहल ज़मीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने की कोशिश है। इतना ही नहीं, सिनेमाघर में टिकटों के दाम भी किफ़ायती रखे गये हैं ताकि अधिक से अधिक सिने-प्रेमी अपनी पसंदीदा फ़िल्मों का लुत्फ़ उठा सकें। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि खटीमा में स्थित छोटू महाराज डोम सिनेमा एक ख़ूबसूरत राज्य के तौर पर जाने जाने वाले  उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से चार चांद लगा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम