Skip to main content

KBC में पहुंची हॉकी वाली सरपंच नीरु यादव

KBC में पहुंची हॉकी वाली सरपंच नीरु यादव

  • नीरु यादव ने 6.70 लाख की पुरस्कार राशि चैरिटेबल कार्यो के लिए देने की घोषणा की

दिल्ली: हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर नीरू यादव 11 सितंबर को रात नौ बजे कौन बनेगा करोड़पति में बिग-बी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई। केबीसी में पहुंचने वाली नीरु यादव बुहाना पंचायत समिति के लांबी अहीर की सरपंच हैं। केबीसी के 15वां सीजन में शेखावाटी से हॉट शीट पर पहुंचने वाली वे पहली महिला हैं। केबीसी में पहुंचने वाली सरपंच की बात करें तो संभवत देश की पहली महिला सरपंच हैं। सरपंच नीरु यादव ने जीती गई ₹6.70 लाख की पुरस्कार राशि को महिला सशक्तिकरण व बालिकाओं की पढ़ाई व खेल के लिए देने की घोषणा की। 

गांव की लड़कियों, महिलाओं, पर्यावरण के लिए हमेशा नवाचार करने वाली सरपंच नीरु यादव ने केबीसी के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन से खुलकर बातें की। नीरु यादव ने बताया कि जब उन्हें पहली बार केबीसी से फोन आया तो विश्वास ही नहीं हुआ। उनको हॉकी वाली सरपंच के नाम से मिली प्रसिद्वि से केबीसी में सेलिब्रिटी के तौर पर जाने का मौका मिला और वे हॉट शीट तक पहुंच गई। 11 सितंबर सोमवार को रात नौ बजे सोनी टीवी के कौन बनेगा करोड़पति शौ में नीरु राजपूती ड्रेस में अमिताभ बच्चन के साथ नजर  आई  । नीरु यादव ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को गांव की महिलाओं व लकडियों की पीड़ा भी बताई। अमिताभ बच्चन ने नीरु के हॉकी व बर्तन बैंक के नवाचार की खुब सराहना की। 

बतादें कि 2020 में नीरु यादव लांबी अहीर की सरपंच बनीं। इसके बाद उन्होंने अपने गांव की तस्वीर बदल डाली। उन्होंने लड़कियों के लिए हॉकी टीम तैयार की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी सैलरी से बच्चियों के लिए एक कोच भी रखा। नीरु का काम सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुआ। वह लडकियों के ट्रेनिंग का ख्याल भी रखती हैं। सुबह उन्हें उठाकर ग्राऊंड तक लाती हैं। इसके अलावा नीरू यादव एक बर्तन बैंक का संचालन करती हैं। जिसका कोई किराया नहीं लिया जाता हैं। इस पहल के पीछे उनकी सोच न केवल प्लास्टिक कचरे को कम करना है बल्कि गांव को 'कचरा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त' बनाना है। अब गांव में प्लास्टिक यूज बंद हो गया। नीरु भारत की पहली महिला सरपंच है, जो सच्ची सहेली महिला एग्रो के नाम से FPO का संचालन करती हैं। इससे किसानों को खाद बीज या अन्य सामग्री वाजीब दामों में मिलता है। महिला सशक्तिकरण को लेकर कई नवाचार भी किए हैं। वहीं पंचायत व सरपंच के कर्तव्यों को लेकर सरंपच सिरिज के नाम से अपने सोशलमिडिया पर वीडियो भी शेयर करती हैं, उनके ये वीडियों काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंने पीएमकेवीवाई योजना के तहत 10 लड़कियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया और सभी लड़कियों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने में मदद की। नीरु यादव आदित्री फाउंडेशन एनजीओ का भी संचालन करती हैं। फिलहाल आदित्री फाउंडेशन के नेतृत्व में मेरा दोस्त मेरा पेड़ अभियान शुरु किया हैं। जिसके तहत बुहाना ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौधे वितरण किए जा रहे हैं। केबीसी में नीरू यादव की यात्रा ने न केवल उनके लांबी अहीर गांव को गौरवान्वित किया, बल्कि राजस्थान और उसके बाहर अनगिनत लोगों को प्रेरित भी किया है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।