Skip to main content

शिक्षा के साथ अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करें छात्राएं

शिक्षा के साथ अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करें छात्राएं 

  • बाल निकुंज इंटर कालेज में सोक्ट व जनविकास महासभा ने आयोजित की विद्यार्थी प्रतिभा कार्यशाला  

लखनऊ। विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव-2023 के अंतर्गत बाल निकुन्ज इंटर कालेज गर्ल्स विंग मोहिबुल्लापुर में विद्यार्थी प्रतिभा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनविकास महासभा, उत्तर प्रदेश एवं सामाजिक संस्था सोसायटी आफ करियर टेक्नॉलॉजी (सोक्ट) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में छात्राओं को उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया गया और उन्हें बताया गया कि आगामी दिसंबर में आयोजित विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव के मंच पर सभी छात्राएं जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहे, वह नि:शुल्क आमंत्रित हैं यह मंच विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ही बनाया गया है। इस मौके पर जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज तिवारी, बाल निकुंज स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर एच. एन. जयसवाल, प्रधानाचार्य श्रीमती भगवती भण्डारी, सीनियर सेक्सन इंचार्ज नवल पाण्डेय, जूनियर सेक्शन इंचार्ज योगेंद्र सिंह, प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती अंजू निगम, जनविकास महासभा के प्रदेश मंत्री अजय यादव, सोक्ट की सलाहकार राजनंदनी, सोक्ट कार्यकारिणी सदस्य जूही उपस्थित रहीं । इससे पहले  जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपनी पर्यावरण एवं जल संरक्षण की जानकारी के प्रति जागरूक होते हुए शिक्षा के साथ-साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन अवश्य करें। साथ ही कहा कि कहा कि आज के विद्यार्थी कल के राष्ट्र निर्माता होंगे, अतः उन्हें आज से ही अपने भविष्य के संसाधनों के प्रति जागरूक होना होगा और उसे सहेज कर रखना होगा इसी क्रम में पर्यावरण एवं जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए उन्हें अपने आप से उसे संरक्षित करने का प्रयास करना चाहिए तथा जितनी जरूरत हो उतना ही पानी इस्तेमाल के लिए लेना चाहिए और उसे बेकार फेंकना नहीं चाहिए साथ ही साथ पौधा रोपण अवश्य करना चाहिए जिससे कि आने वाले समय में यह पर्यावरण हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ जीवन को जीने के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करें।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम