Skip to main content

जर्मन होमियो क्लीनिक का 6 वां क्लीनिक अकबरी गेट पर खुला

जर्मन होमियो क्लीनिक का 6 वां क्लीनिक अकबरी गेट पर खुला

  • जय प्रकाश दुबे,डॉक्टर नितीश चंद्र दुबे,अब्दुल वहीद फारूकी, कारी इम्तियाज़ अली, इमरान कुरैशी,अरशद मुर्तजा वारसी रहे मौजूद
  • चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगो ने कराया इलाज़
  • डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी ने कहा सभी जरूरतमंद मरीजों का इलाज करना मेरी प्राथमिकता है।

लखनऊ। जर्मन होमियो क्लीनिक का 6 वा क्लीनिक अकबरी गेट पर खोला गया।एरा हॉस्पिटल के नीचे क्लीनिक का भव्य शुभारंभ किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जय प्रकाश दुबे (चाचा जी),डॉक्टर नितीश चंद्र दुबे,सहाबा एक्शन कमेटी के अध्यक्ष वहीद फारूकी,मदरसा फुरकानिया के कारी इम्तियाज़ अली, काशान ए वारिस के संरक्षक अरशद मुर्तजा वारसी तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अमन शान्ति समिति के अध्यक्ष इमरान कुरैशी, प्रिन्ट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अज़ीज़ सिद्दीकी, मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद, सचिव मोहम्मद जुबेर, देवा के सचिव मोहम्मद इमरान, हसन वारसी उपस्थित रहे।

इसी के साथ कार्यक्रम में आइना के अध्यक्ष अजय वर्मा,परमजीत सिंह,अतहर रज़ा, अनिल सैनी,अनिल तिवारी, एन आलम,जमील मलिक तथा दर्जनों वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।क्लीनिक का सहाबा एक्शन कमेटी के अध्यक्ष वहीद फारूकी तथा इमरान कुरैशी, अज़ीज़ सिद्दीकी व अब्दुल वहीद ने फीता काटकर शुभारंभ किया।कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथि गण व पत्रकार बंधुओं ने यहां लगे फ्री कैम्प का लाभ भी उठाया और कई तरह की फ्री जांच कराई। इस अवसर पर डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी ने कहा हम चाहते हैं, कि लखनऊ के हर कोने पर मेरा क्लीनिक हो और हम, समाज के तमाम लोगों की सेवा कर सकें।

इस मौके पर अज़ीज़ सिद्दीकी ने कहा कि डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी जी ने सबसे पहला फ्री मेडिकल कैंप दारुलशफा में लगाया था उस फ़्री कैम्प का आंकड़ा आज 1140 हो चुका है।जोकि काफ़ी सराहनीय है।आयोजन में अब्दुल वहीद ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी की कार्यशैली इनको भीड़ से अलग रखती है, ये बगैर किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक अपनी निस्वार्थ सेवा पहुंचाते रहते हैं। इस अवसर पर अब्दुल वहीद फारूकी ने कहा कि शहर में इनका 6 वां क्लीनिक खुलना इस बात का सुबूत है कि शहर भर के लोगों के मन में डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी के लिए कितनी मुहब्बत है और सभी चाहते हैं, कि इनका क्लीनिक उनके मोहल्ले में खुले।आयोजन में आए सभी अतिथियों ने डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी को शुभकामनाएं पेश की।अन्त में डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी ने आए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं