Skip to main content

माया अकेडमी एनिमेशन ने अवार्ड “क्लैश ऑफ़ क्रिएटिविटी” सीजन 3 का आयोजन किया

माया अकेडमी एनिमेशन ने अवार्ड “क्लैश ऑफ़ क्रिएटिविटी” सीजन 3 का आयोजन किया

 लखनऊ, 23 सितम्बर 2023,  माया अकेडमी ऑफ एडवांस सिनेमैटिक (मैक) ने लखनऊ और कानपुर छात्रों के लिए एक पुरस्कार समारोह “क्लैश ऑफ क्रिएटिविटी” सीजन-3 आयोजित किया जो कि संगीत नाटक अकैडमी गोमती नगर में हुआ | जिसका शुभारभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने दीप प्रज्वलन कर किया |  लखनऊ  व  कानपुर के 700 छात्रों की भागीदारी में से डेढ़ सौ छात्र विजेता रहे| जिनमें विभिन्न श्रेणियों के तहत सम्मानित किया गया| प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में बेस्ट ऑफ थ्री डी चैलेंज, बेस्ट ऑफ विजुअल इफेक्ट चैलेंज, बेस्ट ऑफ 2 डी मूवी, बेस्ट ऑफ डीएफएम शॉर्ट मूवी और बेस्ट ऑफ थ्री डी स्क्रिप्ट दो स्क्रीन मूवी शामिल रहे| वही इस प्रतियोगिता का परिणाम 128 दिन बाद घोषित किया गया|

 मैक के छात्रों को 3D एनीमेशन, वीएफएक्स मूवी निर्माण, गेमिंग, वेब, ग्राफिक डिजाइन, मीडिया और मनोरंजन के कैरियर में उच्चतम रखता है| यह एप्टेक का एक मीडिया और मनोरंजन शिक्षा ब्रांड है| माया अकेडमी ऑफ एडवांस सिनेमैटिक मैक अपने छात्रों को विभिन्न करियर उन्मुख पाठ्यक्रमों और गुणवत्ता शिक्षा द्वारा शीर्ष नौकरियों में नियुक्ति प्रदान करता है|

 समारोह के दौरान मैक लखनऊ व कानपुर के डायरेक्टर श्री रमन शर्मा, ने कहा कि “मैक के इस नवीनतम विचारधारा ऐप प्रगतिशील दृष्टिकोण की सराहना करता हूं| युवा पीढ़ी को आज की दुनिया में स्किल डेवलपमेंट और व्यवसाय से वंचित नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि मैक लखनऊ और कानपुर में रचनात्मक और नवाचार के लिए इस तरह के मंच प्रदान करने के लिए अग्रणी हैं हम उम्मीद करते हैं कि वह इसी तरह पूरी उत्तर प्रदेश में भी इस प्रकार के मंच प्रदान करते रहेंगे जो भविष्य में देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में मदद करेगा”|

 इस अवसर पर मैक दिल्ली के डायरेक्टर श्री माधव सर ने कहा “हमें बहुत गर्व है कि मैक में लखनऊ और कानपुर में इस प्रकार की एनिमेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया और हम भविष्य में राज्य स्तर पर भी इस प्रतियोगिता को आयोजित करना चाहते हैं हम प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 700 छात्रों का धन्यवाद करते हैं और जीतने वाले छात्रों को बधाई देते हैं यह प्रतियोगिता रचनात्मक के बारे में थी और इसका उद्देश्य छात्रों की कला और विचारों को निकालना था हम अपने छात्रों को और भी कलात्मक बनाने में विश्वास रखते हैं”|

 इस अवसर पर अपटेक के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर डॉ अनुज कक्क़ड ने कहा मैक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का हिस्सा होने के लिए मैं गौरवशाली हूं इस कार्यक्रम में मैक के बच्चों की कला को देखकर अपने समाज को विकसित होते देख रहा हूं| मैं उन सभी छात्रों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने यह पुरस्कार जीते हैं| आप सभी को इस कलाकार समाज की भलाई के लिए उपयोग करना चाहिए हमारे जैसे गतिशील देश में आप आज और कल के मार्गदर्शक हैं|

 इस अवसर पर मैक के वी पी & जियोग्राफी  हेड अमित दुआ ने कहा मैक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में यह देखकर अत्यधिक प्रसन्न हूं कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी कला प्रदर्शन के लिए एक अद्भुत मंच मिला है| मैं मैक द्वारा इस कार्यक्रम में आयोजन की सराहना करता हूं और कामना करता हूं और मैक ऐसे कार्यक्रम का आयोजन आगे भी करता रहे|

 मैक के इस आयोजन में मैक कानपुर और लखनऊ की सारी टीम उपस्थित रही जिसमें, प्रभात रंजन, रामा, अभिषेक, सूर्या, हिमांशु, बृजेंद्र, प्रिया,राम, आशीष,अतीत , देवांशु , मनीष , अवंतिका आदि लोग उपस्थित रहे|

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं