Skip to main content

कॉटन और सिल्क फैब 2023 प्रदर्शनी की शुरुआत हुई

कॉटन और सिल्क फैब 2023 प्रदर्शनी की शुरुआत हुई  

  • राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दानिश अंसारी जी ने किया उद्घाटन।
  • बारादरी में छह दिवसीय प्रदर्शनी में साड़ी, सूट, डिजायनर वेस्टर्न और ब्राइडल वियर सिल्क कॉटन साड़ी मौजूद

लखनऊ: कैसरबाग स्थित बारादरी में छह दिवसीय   कॉटन और सिल्क फैब 2023  प्रदर्शिनी की शुरुआत हुई। जिसमें पूरे भारत के अलग-अलग कोनों से आये व्यक्तियों ने तरह-तरह की साड़ी उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। इसका उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि यूपी सरकार के राज्य मंत्री दानिश अंसारी ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से शहर में खुशहाली का माहौल बना रहता है। इस मौके , एमटीवी मॉडल मोहनीश सवितर, आयोजक मानस आचार्य और जावेद मकसूद उपस्थित रहे। 

प्रदर्शनी के आयोजक मानस आचार्य ने बताया कि "इस कॉटन और सिल्क फैब प्रदर्शनी में अलग-अलग राज्यों से आये बुनकरों के पास विभिन्न प्रकार के मटेरियल से बनी साड़ी, सूट, डिजायनर वेस्टर्न और ब्राइडल वियर सिल्क कॉटन साड़ी, कुर्ती, टॉप, खादी शर्ट, फैशन जूलरी बेड सीट, भदोही की कालीन, ज्वैलरी और ड्राई फ्रूट जैसे उत्पाद रहे।" 

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए एम टीवी अभिनेता मोहनीश सवितर ने कहा कि हमारी सरकार बुनकरों के काम को बढ़ावा देने के लिए कर रही है, ताकि उनका कारोबार आगे बढ़ता रहे। इस जगह पर विभिन्न राज्यों के उत्पाद बुनकरों द्वारा तैयार किये गए हैं, जो सीधे ग्राहकों को मिला रहा है। यह सराहनीय पहल है और उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में एक ही छत के नीचे सब कुछ उपलब्ध है। आरजे इवेंट्स एंड प्रोडक्शंस के ब्रांड एंबेसडर मोहनीश के अनुसार, ''प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश की मलबरी सिल्क, जामदानी व जमावार सिल्क साड़ी उपलब्ध है।  उड़ीसा की  संभालपुरी  इक्कट सिल्क साड़ी , बिहार की ऑर्गेनिक तसर सिल्क साड़ी, असम की  मूगा सिल्क साड़ी, 

कर्नाटक की क्रीप  सिल्क जॉर्जेट साड़ी, तमिलनाडु की कांजीवरम साड़ी,⁰ उत्तर प्रदेश की मलबेरी सिल्क साड़ी, महाराष्ट्र के डिजाइनर ड्रेस मटेरियल, छत्तीसगढ़ की एक्सक्लूसिव सिल्क साड़ी, मध्य प्रदेश की महेश्वरी साड़ी, वेस्ट बंगाल की बलूचारी साड़ी और तमाम राज्यों से जम्मू कश्मीर पंजाब तमाम राज्यों से बहुत शानदार  स्टॉल्स  का आयोजन किया गया और बहुत ही अच्छी वैरायटी है


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं