Skip to main content

इंद्री बनी 'दुनिया की सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की': व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स 2023 में जीता

इंद्री बनी 'दुनिया की सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की': व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स 2023 में जीता

  • 'बेस्ट इन शो डबल गोल्ड' का खिताब

 लखनऊ 21 सितंबर 2023: भारत में पिकाडिली डिस्टिलरीज के प्रतिष्ठित घरेलू सिंगल माल्ट ब्रांड, इंद्री ने अपना नाम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की के रूप में दर्ज किया है। इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन 2023 को प्रतिष्ठित व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स में बेस्ट इन शो, डबल गोल्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार दुनिया भर में भारतीय सिंगल माल्ट की गुणवत्ता और बढ़ती लोकप्रियता का महत्वपूर्ण प्रमाण है।

 पुरस्कार जीतने की इस शानदार उपलब्धि पर बात करते हुए, पिकाडिली डिस्टिलरीज के संस्थापक, सिद्धार्थ शर्मा ने कहा, “दुनिया भर में भारत को लेकर धारणा तेजी से बदल रही है। भारत और भारतीय सभी मोर्चों पर नए आयाम स्थापित कर रहे हैं, आप चाहे प्रौद्योगिकी की बात करें, व्यवसाय की, खेल की या फिर उच्च गुणवत्ता वाले प्रीमियम उत्पादों की, भारत की प्रतिष्ठा हर क्षेत्र में बढ़ रही है। भारत सैकड़ों वर्षों से अपनी उत्तम और उत्कृष्ट गुणवत्ता और बेहतर चीजों के लिए जाना जाता था और हमें लगता है कि भारत अपना जादू एक बार फिर वापस पा रहा है। चंद्रयान के चंद्रमा पर उतरने से लेकर नीरज चोपड़ा द्वारा विश्व रिकॉर्ड तोड़ने और कई भारतीयों द्वारा ऐसे मील के पत्थर हासिल करने के साथ भारत ऐसी उपलब्धियां हासिल कर रहा है जैसा पहले कभी नहीं हुआ था। यह भारत के लिए एक रोमांचक समय है और इस मामले में भारतीय व्हिस्की भी पीछे नहीं है। आज हम भारत के स्वर्णिम दौर की कहानी में अपनी भूमिका भी निभा रहे हैं। व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड पुरस्कारों में इंद्री को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की का दर्जा प्राप्त होने जैसी उपलब्धि ने, घरेलू गुणवत्ता वाले पेय पदार्थों को विश्व मानचित्र पर लाने की हमारी सोच को और मजबूत किया गया है। दुनिया भर की सैकड़ों व्हिस्की को पीछे छोड़ते हुए, ऐसे प्रसिद्ध मंच से यह पुरस्कार प्राप्त करना हमारे लिए एक गौरव की बात है।”

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।