Skip to main content

डाबर ओडोमोस ने डेंगू मुक्त भारत अभियान शुरू किया

डाबर ओडोमोस ने डेंगू मुक्त भारत अभियान शुरू किया

  • डेंगू और मलेरिया की रोकथाम पर बढ़ाई जागरुकता

लखनऊ : भारत को डेंगू मुक्त बनाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए डाबर की ओर से देश के सबसे पसंदीदा पर्सनल एप्लीकेशन मोस्क्युटो रेपेलेन्ट ब्राण्ड ओडोमोस ने आज एक विशेष अभियान मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री की शुरूआत की। यह अभियान लोगों तक पहुंच कर उन्हें मच्छरों से बचाव के तरीकों के बारे में जागरुक बनाएगा। साथ ही उन्हें ओडोमोस मोस्क्युटो रेपेलेन्ट क्रीम के फ्री सैम्पल भी बांटे जाएंगे ताकि वे डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से अपने आप को सुरक्षित रख सकें। इसी क्रम में डाबर ने आज लखनऊ शहर से इस अभियान की शुरूआत की, जहां बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल, शाखा पल्टन छावनी के 300 से अधिक बच्चों के साथ विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयुर्वेद के जनरल फिजिशियन डा. ए.के. पाण्डेय ने छात्रों, अध्यापकों सहित मौजूद सभी को डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से बचाव के तरीकों और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के बारे में ज़रूरी जानकारी दी। इस मौके पर श्री दिनेश कुमार, मैनेजर कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, डाबर इण्डिया लिमिटेड, स्कूल के एमडी श्री एच.एन. जायसवाल व प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि शुक्ला भी मौजूद थी। इस अवसर पर डॉ. ए.के. पाण्डेय ने कहा डेंगू जैसी बीमारियों से बचने के लिए रोकथाम सबसे ज़्यादा मायने रखती है। मानसून के दौरान मच्छर आसानी से पनपते हैं, ऐसे में स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वालों की सुरक्षा के बारे में जागरुकता बढ़ाना बहुत ज़रूरी है। इसी सोच के साथ मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री अभियान की शुरूआत की गई है। मुझे खुशी है कि मुझे इसके साथ जुड़ने का मौका मिला है। श्री सनथ पुलिक्कल, मार्केटिंग हैड- होम केयर, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा ओडोमोस हमेशा से लोगों को डेंगू तथा मच्छरों से होने वाली अन्य जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत रहा है। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए हम यह अभियान लेकर आए हैं, जो आम जनता को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए जागरुक करेगा। हाल ही के वर्षों में डेंगू के मामले तेज़ी से बढ़े हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि लोगों में डेंगू के बारे में जागरुकता की कमी है। डेंगू फैलाने वाला मच्छर एडीज़ इजिप्टी दिन के समय काटता है। ऐसे में दिन के समय स्कूल जाने वाले छात्र और ऑफिस जाने वाले लोग आसानी से  इन मच्छरों का शिकार बन जाते हैं। इसलिए आम लोगों को इस बारे में जागरुक करना ज़रूरी है कि किस तरह वे अपने आप को डेंगू के मच्छर से सुरक्षित रख सकते हैं। श्री संतोष जयसवाल, कैटेगरी हैड- होम केयर, डाबर इंडिया लिमिटेड ने बताया कि डेंगू और मलेरिया के मच्छर दिन के समय काटते हैं। स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों में मच्छर के काटने के बाद बीमार होने की संभावना बहुत अधिक होती है। ओडोमोस एक एकमात्र पर्सनल ऐप्लीकेशन प्रोडक्ट है जो दिन के समय काटने वाले इन मच्छरों से पूरी सुरक्षा देकर जानलेवा बीमारियों को फैलने से रोकता है। अनुभवी बाल रोग विशेषज्ञों (पीडिएट्रिशियन्स) द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह प्रमाणित हो चुका है कि ओडोमोस का इस्तेमाल बच्चों और यहां तक कि शिशुओं के लिए भी सुरक्षित है। डाबर ओडोमोस की पर्सनल ऐप्लीकेशन्स रेंज में आसानी से इस्तेमाल किए जा सकने वाले स्किन फ्रैंडली- एंटी मोस्क्युटो क्रीम, स्प्रे और फैब्रिक रोल-ऑन शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं