Skip to main content

पुणे में नई फैक्ट्री के साथ एटलस कोप्को, भारत में अपने विनिर्माण का विस्तार कर रहा है

पुणे में नई फैक्ट्री के साथ एटलस कोप्को, भारत में अपने विनिर्माण का विस्तार कर रहा है

 30 अगस्त, 2023: एटलस कोप्को एक प्रमुख विनिर्माण समूह है जो कम्‍प्रेसर्स, वैक्यूम सॉल्यूशंस, जेनेरेटर्स, पंप्‍स, पावर टूल्स और एसेम्बली सिस्टम बनाने का काम करता है। इस समूह ने तलेगांव, पुणे में अपने नए विनिर्माण परिसर को तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

 एटलस कोप्को की तलेगांव में नई अत्याधुनिक एअर तथा गैस कम्प्रेसर सिस्टम फैक्ट्री, स्थानीय बाजार के लिए सिस्टम तैयार करेगी और उसका निर्यात करेगी। इसमें शामिल एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और ऑफिस की इमारत कुल 270.000 वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया जा रहा है और इसमें 1400 एमआईएनआर (लगभग 15 एमईयूआर) खर्च करने की योजना है।

 साल 2024 की दूसरी तिमाही में इस नए परिसर को पूरा करने की योजना है। इससे 200 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा और उत्पादन की क्षमता बढ़ेगी।

 इस नए परिसर की घोषणा करने के अवसर पर, फिलिप अर्नेन्स, प्रेसिडेंट ऑयल-फ्री एअर डिविजन, ने कहा, “भारतीय तथा निर्यात बाजार की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हम भारतीय क्षमता पर निवेश करेंगे। विस्तार परियोजना की हमारी रणनीति, ग्राहकों के दिमाग में सबसे पहले और सबसे पहली पसंद बने रहने की है।   इससे हमें नए ग्राहकों तथा बाजारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। साथ ही ग्राहकों के लिए समय सीमा में भी सुधार होगा।“

 मार्सेलो काबिलियो, वाइस प्रेसिडेंट- ऑपरेशंस, एटलस कोप्को इंडिया का कहना है, “एटलस कोप्को, हमेशा ही ऐसे स्थायी समाधान देने के मामले में आगे रहा है, जो कार्बन फुटप्रिंट को कम करता है। यह फैक्ट्री, उसी पहल का हिस्सा है। हमारी लगनशील टीमें, नई फैक्ट्री में इन अनूठे प्रोडक्ट्स को डिजाइन करने और उनका निर्माण करने में लगी हुई है। इससे हमारे ग्राहकों की उत्पादकता और स्थायित्व के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।

 तलेगांव परिसर में, लगभग 80% ऊर्जा का स्रोत सोलर ऊर्जा है; और यहां इस्तेमाल होने वाला तीन-चौथाई पानी वर्षा जल संचयन से लिया जाएगा। इस तरह अक्षय ऊर्जा का इस्तेमाल करने का मकसद, परफॉर्मेंस को बढ़ाना, संचालन तथा रख-रखाव के खर्च में कटौती करना और पारंपरिक ऊर्जा और पानी आपूर्ति पर निर्भरता को कम करना है। एटलस कोप्को का लक्ष्य ज्यादा स्थायी तरीके से अपने नए परिसरों का निर्माण करना है। साथ ही निर्माण से लेकर क्षमता से जुड़े विभिन्न पहलुओं को हल करना है।

 इस फैक्ट्री को एलईएएन , सुरक्षित, एर्गोनोमिक, लचीले और सर्कुलर विनिर्माण सिद्धांतों के अनुरूप बनाया जाएगा। इसमें पारिस्थितिक प्रभाव को अनुकूलित करने के उद्देश्य से कम करने, पुन: उपयोग और रीसाइक्लिंग के बुनियादी सिद्धांतों को भी शामिल किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम