Skip to main content

लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता


लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता

        आज दिनांक 10 अगस्त 2023 स्थान प्रेस क्लब लखनऊ में लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश से आए अन्य गुरुद्वारों के पदाधिकारी उपस्थित थे। सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा अध्यक्ष लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अवगत कराया कि इस प्रेसवार्ता का संदर्भ हाल ही में तख्त श्री हजूर साहिब में एडमिनिस्ट्रेटर प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त करने  पर है जिससे सिख समाज आहत है श्री हजूर साहब सिखों का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है जहां पर सिखों के दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ज्योति जोत समाए थे।

       सरदार हरपाल सिंह जग्गी महासचिव लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अवगत कराया कि पूर्व में तख्त श्री हजूर साहिब में पूर्व डी0जी0पी0 पुलिस महाराष्ट्र सरदार परविन्दर सिंह पसरीचा जी को सरकार ने एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया था जिन्होंने हजूर साहिब के विकास एवं सिख इतिहास पर उच्चस्तरीय कार्य किया था वर्तमान में नांदेड के कलेक्टर श्री अभिजीत राजेन्द्र राउत जी को एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया गया है जिनको सिख धर्म के बारे में इतिहास के बारे ज्ञान नहीं है हजूर साहिब जैसे ऐतिहासिक स्थान एवं पांच तख्तों मंे गैर सिक्ख को नियुक्त करने का कोई  औचित्य  नहीं है। हजूर साहिब बोर्ड जो कि इस स्थान की देख रेख करता था 2022 से भंग है। महारष्ट्र सरकार से सिक्ख समाज  की मांग है की श्री हजूर साहिब बोर्ड के चुनाव शीघ्र कराए जाएं। जिससे हजूर साहिब की मर्यादित सेवा हो सके। तत्काल किसी भी सिक्ख सेवानिवृत आई0पी0एस0, आई0ए0एस0 या अन्य उच्चस्तरीय प्रशासनिक अधिकारी को नियुक्त किया जाए एवं गैर सिक्ख अधिकारी को पदमुक्त किया जाए।

        स0 सतपाल सिंह मीत प्रवक्ता ने अवगत कराया की माननीय जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से ज्ञा्पन माननीय मुख्यमंत्री मंत्री महाराष्ट्र को प्रेषित किया जा है। तख्त श्री हजूर साहिब के लिए सिक्ख समाज अत्यंत संवेदनशील है। अगर सरकार के पास विकल्प नहीं है तो सरदार परविन्दर सिंह पसरीचा  के कार्यकाल की अवधि बढ़ाई जाये।

        इस प्रेस वार्ता मे मुख्य रूप से स0 हरमिंदर सिंह टीटू,डा0 अमरजोत सिंह, जसबीर सिंह,स0 हरजोत सिंह एडवोकेट, स0 तेजपाल सिंह रोमी, स0 इन्द्र सिंह छाबड़ा, स0 दविन्दर सिंह बग्गा, नरेंद्र सिंह मोंगा,स0 राजवंत सिंह बग्गा,स0 जसविंदर सिंह भाटिया, स0 गुरदीप सिंह भाटिया,स0 रनबीर सिंह भसीन,  आदि सदस्यों ने अपना पक्ष रखा।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं