Skip to main content

लिंकन फार्मास्यूटिकल्स एक हजार करोड़ रूपये से अधिक मार्केट केपिटलाइजेशन वाली कंपनियों में शामिल

लिंकन फार्मास्यूटिकल्स एक हजार करोड़ रूपये से अधिक मार्केट केपिटलाइजेशन वाली कंपनियों में शामिल 

  • कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 तक 750 करोड़ रूपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा

लखनऊ। भारत की अग्रणी हेल्थकेयर कंपनियों में से एक, लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने पहली बार एक हजार करोड़ रूपये से अधिक बाजार पूंजीकरण वाली कंपनियों की विशिष्ट लीग में प्रवेश किया है। कंपनी का शेयर मूल्य 24 अगस्त 2023 को 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 503.35 रूपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। कंपनी का लक्ष्य आने वाले वर्षों में राजस्व और मार्जिन में स्वस्थ वृद्धि बनाए रखना है और वित्त वर्ष 2026 तक रु. 750 करोड़ का राजस्व हासिल करने का और ’शुद्ध ऋण मुक्त’ स्थिति बनाए रखने का लक्ष्य रखा है। वित्त वर्ष 2023 के लिए, कंपनी ने एक वित्तीय वर्ष में अपने अब तक के सबसे अच्छे परिणाम - राजस्व, एबिटा और शुद्ध लाभ - के साथ रिपोर्ट की है। कंपनी ने किसी वित्तीय वर्ष में पहली बार रु. 500 करोड़ से अधिक राजस्व और 100 करोड़ रूपये से अधिक कर पूर्व लाभ का लक्ष्य हासिल किया। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के दौरान भी, कंपनी ने शुद्ध लाभ में 26.7 प्रतिशत की सालाना वृद्धि, एबिटा में 21.4 प्रतिशत की वृद्धि और कुल आय में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उत्कृष्ट परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी ने गुजरात के मेहसाणा में सेफलोस्पोरिन संयंत्र का विस्तार सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस संयंत्र से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो गया है और कंपनी ने निर्यात के लिए कई देशों में उत्पाद पंजीकरण की प्रक्रिया के साथ घरेलू बाजारों में बिक्री शुरू कर दी है। अगले 3 वर्षों में इस संयंत्र से लगभग रु. 150 करोड़ की बिक्री होने की उम्मीद है। कंपनी वित्त वर्ष 2013 से वित्त वर्ष 2023 तक हर साल लाभ वृद्धि हासिल करने वाली बहुत ही कम कंपनियों में से एक है। मॉर्निंगस्टार के विश्लेषण के अनुसार ऐसा करने वाली यह भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में 4,200 से अधिक सूचीबद्ध कंपनियों में से केवल 16 कंपनियों में से एक है। वित्त वर्ष 2013 से वित्त वर्ष 2023 तक 10 वर्षों के दौरान, कंपनी ने शुद्ध लाभ में 22 प्रतिशत से अधिक, एबिटा में 19 प्रतिशत से अधिक और राजस्व में 10 प्रतिशत से अधिक का मजबूत सीएजीआर दिया है।

रेटिंग एजेंसियां, क्रिसिल ने कंपनी की बैंक सुविधाओं पर अपनी रेटिंग को क्रिसिल ए/स्टैबिल एण्ड क्रिसिल ए वन’ में अपग्रेड कर दिया है। इकरा ने भी कंपनी की दीर्घकालिक और अल्पकालिक बैंक सुविधाओं को क्रमशः ए और  ए1 की पुष्टि की है। कंपनी की तरलता की स्थिति मजबूत आधार पर है, जो स्वस्थ नकदी संचय, नो-टर्म ऋण और स्वस्थ रिटर्न अनुपात द्वारा समर्थित है।

पिछले कुछ सालों में प्रमोटर ग्रुप ने धीरे-धीरे कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। मार्च 2023 तक विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 1.27 प्रतिशत है। पिछले एक साल में, कंपनी के शेयर की कीमत में 70 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है - 25 अगस्त 2022 को रु. 281.80 प्रति शेयर से 24 अगस्त 2023 को मार्केट बंद होने पर 488.20 रूपये प्रति शेयर हो गई।

कंपनी वर्तमान में पूर्वी और पश्चिमी अफ्रीका, मध्य, उत्तरी और लैटिन अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया सहित 60 से अधिक देशों में निर्यात करती है। कंपनी ने हाल ही में कनाडा को निर्यात शुरू किया है। टीजीए - ऑस्ट्रेलिया और ईयू जीएमपी अनुमोदन से कंपनी की उपस्थिति और मजबूत होगी और इसके नेटवर्क का 90 से अधिक देशों में विस्तार होगा।

लिंकन फार्मा के पास अहमदाबाद, गुजरात के खात्रज में एक अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधा इकाई है, जो कड़े अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और अनुपालन मानदंडों का अनुपालन करती है और ईयूजीएमपी, टीजीए, डब्ल्यूएचओ-जीएमपी द्वारा प्रमाणित है आईएसओ-9001 : 2015, आईएसओ-14001ः 2015 और आईएसओ-45001 : 2018। कंपनी ने 15 चिकित्सीय क्षेत्रों में 600 से अधिक फॉर्मूलेशन विकसित किए हैं और एंटी-संक्रामक, श्वसन प्रणाली, स्त्री रोग, कार्डियो और सीएनएस, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-डायबिटिक, एंटी-मलेरिया सहित अन्य में एक मजबूत उत्पाद/ब्रांड पोर्टफोलियो है। कंपनी ने 25 से अधिक पेटेंट आवेदन दायर किए हैं और उसे सात पेटेंट से सम्मानित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम