Skip to main content

कलर्स के ‘नीरजा... एक नई पहचान’ के राजवीर सिंह और आस्था शर्मा ने अपने आगामी रोमांटिक ट्रैक से लखनऊ का दिल जीता

कलर्स के ‘नीरजा... एक नई पहचान’ के राजवीर सिंह और आस्था शर्मा ने अपने आगामी रोमांटिक ट्रैक से लखनऊ का दिल जीता

लखनऊ, 3 अगस्त: सामाजिक रूप से प्रासंगिक मुद्दों पर कई सवाल उठाते हुए, कलर्स का ‘नीरजा... एक नई पहचान’ अपनी एक महत्वपूर्ण मोड़ ले रही मनोरंजक कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अब तक, कहानी में एक सेक्स वर्कर प्रॉतिमा (स्नेहा वाघ द्वारा अभिनीत) के जीवन को दर्शाया गया है, जो अपनी बेटी नीरजा (आस्था शर्मा द्वारा अभिनीत) को सोनागाछी में अच्छी परवरिश देने के लिए कड़ी मेहनत करती है। जैसा कि जीवन में होता है, एक अमीर परिवार के वंशज अबीर (राजवीर सिंह द्वारा अभिनीत) की मुलाकात नीरजा से होती है और दोनों शादी करने वाले हैं। शो को मिली सराहना के लिए आभारी होकर, कलाकार आस्था और राजवीर दर्शकों के समक्ष इसमें आने वाले ट्विस्ट का प्रचार करने के लिए लखनऊ पहुंचे। दोनों ने न केवल शो में होने वाली अपनी शादी के बारे में बात की बल्कि प्रसिद्ध चिकनकारी कपड़ों की खरीदारी के लिए स्थानीय बाज़ार भी घूमने गए और कुछ स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी चखा।

शो के मौजूदा ट्रैक में, अबीर उर्फ राजवीर अपने पुराने प्यार त्रिशा को भूल नहीं पाता है और नीरजा में उसकी झलक देखता है। अबीर के पिता, बिजॉय (अयूब खान द्वारा अभिनीत) अपने बेटे को उसके दर्द से उबरने में मदद करने के लिए एक योजना बनाते हैं - वह नीरजा और अबीर की शादी का सुझाव देते हैं। लेकिन यहां एक ट्विस्ट है - यह असली शादी नहीं है, सिर्फ शादी का दिखावा है! यह चतुर योजना नीरजा को सोनागाछी में अपने मुश्किल भरे जीवन से बचने का अवसर देगी। अब, एक मुश्किल भरे निर्णय का सामना करते हुए, नीरजा अबीर से शादी करने के लिए सहमत हो जाती है क्योंकि उसका मानना है कि इसी एकमात्र तरीके से वह सोनागाछी से बाहर निकल सकती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, हम देखते हैं कि नीरजा अबीर की पत्नी के रूप में फिट होने और समाज में स्वीकार्यता पाने की पूरी कोशिश कर रही है। क्या इस असामान्य व्यवस्था में, उसे वह प्यार और सम्मान मिलेगा जिसकी वह वास्तव में हकदार है? इस बात का जवाब पता करने और नीरजा के जीवन के बारे में जानने के लिए, शो के आगामी एपिसोड्स देखते रहें।

शो के प्रचार प्रसार पर टिप्पणी करते हुए, आस्था शर्मा (नीरजा) कहती हैं, “नीरजा... एक नई पहचान का प्रचार करने के लिए लखनऊ आकर मैंने कई चीजें पहली बार की। मैं लखनऊ के लोगों से मिले प्यार के लिए आभारी हूं, जिन्होंने हमारा गर्मजोशी से स्वागत किया। शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न के प्रति उनका उत्साह देखकर बहुत अच्छा लगा। प्यार और स्वीकृति पाना एक ऐसा आशीर्वाद है जिसके लिए हर कोई तरसता है और नीरजा कोई अपवाद नहीं है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक यूं ही हमारे शो को अपना प्यार देते रहेंगे क्योंकि हम नीरजा के जीवन में एक रोमांचक नए ट्रैक के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

शो के प्रचार पर अपने विचार साझा करते हुए, राजवीर सिंह (अबीर) कहते हैं, “लखनऊ घूमने और नीरजा… एक नई पहचान में अबीर और नीरजा की आगामी प्रेम कहानी के बारे में प्रचार करने का अनुभव अद्भुत था। मुझे इस शहर के साथ तुरंत जुड़ाव महसूस हुआ, जिसने अपनी विरासत और संस्कृति को बड़ी खूबसूरती से संजोया हुआ है। यह पहली बार है जब मैं अबीर जैसा किरदार निभा रहा हूं और यह देखना मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि दर्शकों ने इस किरदार को कितना सराहा है। मैं बेहद रोमांचित हूं क्योंकि नीरजा की कहानी के एक बड़े मुकाम पर पहुंच रही है, और मैं यह जानने की प्रतीक्षा नहीं कर सकता कि दर्शक इसके बारे में क्या सोचते हैं।” 

कलर्स के ‘नीरजा... एक नई पहचान’ में नीरजा की यात्रा देखें, हर सोमवार से रविवार रात 8:30 बजे, केवल कलर्स पर!

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं