Skip to main content

शहीद स्मारक पर 76 मोमबत्ती जलाकर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

शहीद स्मारक पर 76 मोमबत्ती जलाकर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

  • जश्न ए आजादी ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा किया गया आयोजन

लखनऊ l जश्न ए आजादी ट्रस्ट एवं उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा देश की आजादी के लिए अपने प्राण गवानें वाले वीर शहीदों की याद में "एक शाम वीर शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्मारक स्थल पर किया गया।

कार्यक्रम में अमर शहीदों की याद में 76 मोमबत्ती और दीप जलाकर एवम पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज के प्रतिनिधि और स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में पी.ए.सी. बैंड द्वारा देश भक्ति पर तराने पेश किए गये। भारत माता की जय, वन्देमातरम के नारों से पूरा शहीद स्मारक गुंजायमान हो गया।इस अवसर पर ट्रस्ट के लोगो ने कारगिल पार्क में वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।आयोजन में 

पूर्व उप मुख्यमन्त्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी,उदय खत्री,हरपाल जग्गी,कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे।इस अवसर अवनीश अवस्थी ने कहा कि आजादी के इस महापर्व में हम विकसित भारत के रुप में दुनिया में अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं।

जश्न ए आजादी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने कहा कि खुशी के इन पलों में हम अपने वतन की कुर्बानी देने वाले क्रांतिकारियों को कभी ना भूलें।15 अगस्त और 26 जनवरी देश के सबसे बड़े त्योहार हैं। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता और वामिक खान ने किया। सांय 7 बजे राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। 

आयोजन में जश्न ए आजादी ट्रस्ट की चेयर पर्सन रजिया नवाज,अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा,महामंत्री निगहत खान,कोषाध्यक्ष वामिक खान,संस्थापक सदस्य अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद,मुर्तज़ा अली,सुशील दुबे, डी. पी.शुक्ला, इमरान खान, महेश दीक्षित, प्रिंस आर्या, अभय अग्रवाल,तौसीफ हुसैन,मौलाना मुश्ताक, अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी, परवेज़ अख्तर,कुदरत उल्ला खान,जमील,शाहिद,आफाक मंसूरी सनी गाँधी, अहसन रईस,रईस अहमद,बज़्मी युनुस, योग गुरु के. डी. मिश्रा, नज़म अहसन, इमरान कुरेशी, अज़हर,अवधेश, अमरजीत,  भानुप्रताप सिंह, रूबा खान,आरिफ़ मुकीम, हिमांशु पाण्डेय,डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी,डॉक्टर आर.एस.यादव, कमर अली,आशिम मार्शल,एडवोकेट सलाहुदीन सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट के कार्यकर्ता और आम नागरिक इस कार्यक्रम में उपस्तिथ रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं