Skip to main content

अन्तर्राष्ट्रीय विश्व एकता एवं विश्व शान्ति महोत्सव ‘कॉन्फ्लुएन्स-2023’ का भव्य उद्घाटन

अन्तर्राष्ट्रीय विश्व एकता एवं विश्व शान्ति महोत्सव ‘कॉन्फ्लुएन्स-2023’ का भव्य उद्घाटन

लखनऊ, 30 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विश्व एकता एवं विश्व शांति महोत्सव ‘कॉन्फ्लुएन्स-2023’ का भव्य उद्घाटन आज सायं सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि श्री सुधांशु मणि, वंदे भारत एक्सप्रेस के जनक एवं भारतीय रेलवे के पूर्व जनरल-मैनेजर, ने दीप प्रज्वलित कर ‘कॉन्फ्लुएन्स-2023’ का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सुधांशु मणि ने कहा कि वर्तमान दौर में शान्ति शिक्षा का विशेष महत्व है। अतः यह आवश्यक है कि हम बच्चों को मानवीय गुणों से परिपूर्ण करें और उन्हें एकता व शान्ति की महत्ता से अवगत करायें। उद्घाटन समारोह में देश-विदेश की प्रतिभागी छात्र टीमों ने जहाँ एक ओर अनूठे अंदाज में अपना परिचय प्रस्तुत किया तो सी.एम.एस. छात्रों ने वंदे मातरम, सर्वधर्म प्रार्थना, विश्व एकता प्रार्थना, स्वागत गान, कान्फ्लुएन्स सांग, लोकनृत्य, कोरियोग्राफी आदि विभिन्न कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

इससे पहले, ‘कॉन्फ्लुएन्स-2023’ में पधारे विभिन्न देशों के छात्र सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से रूबरू हुए। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि भावी पीढ़ी में एकता व शान्ति के विचारों को बढ़ावा देना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है। ‘कान्फ्लुएन्स-2023’ की संयोजिका एवं सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि भुवन जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह महोत्सव छात्रों के बहुमुखी प्रतिभा के विकास के साथ ही उनके मानवीय एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण का भी विकास करेगा ‘कॉन्फ्लुएन्स-2023’ का आयोजन 30 अगस्त से 2 सितम्बर तक किया जा रहा है, जिसमें श्रीलंका, नेपाल एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से पधारे लगभग 500 छात्र विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं के माध्यम से एकता व शान्ति का संदेश दे रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम