Skip to main content

हिन्दवी की तीसरी वर्षगाँठ पर 'हिन्दवी उत्सव' का आयोजन

 हिन्दवी की तीसरी वर्षगाँठ पर 'हिन्दवी उत्सव' का आयोजन

लखनऊ, हिंदी साहित्य के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए समर्पित रेख़्ता फ़ाउंडेशन के उपक्रम, हिन्दवी [hindwi.org] ने अपने तीन वर्ष सफलता के साथ पूरे कर लिए हैं। अपनी तीसरी वर्षगांठ पर हिन्दवी ने 'हिन्दवी उत्सव' के रूप में 30 जुलाई, 2023 को लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में एक भव्य आयोजन की घोषणा की है। प्रसिद्ध साहित्यकार शिवमूर्ति मुख्य अतिथि के तौर पर उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।

‘हिन्दवी उत्सव’ हिन्दवी [hindwi.org] का वार्षिक साहित्यिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा और साहित्य की समृद्ध विरासत का जश्न मनाना और हिंदी-भाषी समुदायों तथा साहित्य-संस्कृति प्रेमियों को करीब लाना है। यह उत्सव साहित्य एवं संवाद को बढ़ावा देने और हिंदी साहित्य के अमूल्य योगदान को रेखांकित करने का एक मंच प्रदान करता है।

‘हिन्दवी उत्सव’ का उद्घाटन दोपहर 3.50 बजे शुरू होगा। विशिष्ट अतिथि, प्रसिद्ध विद्वान, महत्त्वपूर्ण साहित्यिक हस्तियाँ और भाषा प्रेमी कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद पहला सत्र चर्चा-परिचर्चा का होगा जिसमें डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी, शालिनी माथुर और अखिलेश जैसे प्रतिष्ठित लेखक विचारोत्तेजक विषय ‘कठिन समय में कटाक्ष’ पर चर्चा करेंगे। इसके बाद उत्सव में काव्यात्मक अभिव्यक्ति के लिए कविता संध्या(कविता पाठ) का आयोजन होगा जिसमें कवि अरुण कमल, कुमार अंबुज, अजंता देव, यश मालवीय और सविता भार्गव जैसे देशभर से आए सम्मानित कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

कविता पाठ के बाद, साहित्य प्रेमी प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय फ्यूज़न बैंड 'षडज' द्वारा एक साहित्यिक संगीत प्रस्तुति का आनंद ले सकेंगे। कबीर के छंदों की भावपूर्ण प्रस्तुति और विभिन्न शैलियों में संगीत प्रयोगों के लिए विख्यात षडज बैंड का प्रदर्शन दर्शकों के लिए न केवल विशिष्ट अनुभव होगा बल्कि यह ‘हिन्दवी उत्सव’ की प्रयोगधर्मी संस्कृति का भी परिचायक है।

इस अवसर पर रेख़्ता फ़ाउंडेशन के संस्थापक संजीव सराफ़ ने कहा, ''हिंदी भारत के विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों के बीच एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक-भाषाई संधि के रूप में कार्य करती है और समयानुसार विकसित और अनुकूलित होती रहती है। हिंदुस्तानी कला, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रचार के लिए प्रयत्नशील रेख़्ता फ़ाउंडेशन, हिंदी भाषा के विभिन्न रंगों का जश्न मनाने के लिए 'हिन्दवी उत्सव' का आयोजन कर रहा है जो भारतीय दर्शन और जीवन शैली की रीढ़ है। ‘हिन्दवी उत्सव’ के पिछले संस्करण में साहित्य प्रेमियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से प्रेरित होकर इस वर्ष यह उत्सव अधिक बड़ा और भव्य होगा, जिसमें हिंदी साहित्य से जुड़ी प्रमुख हस्तियाँ और कलाकार एकसाथ एक मंच पर आएँगे। मैं सभी साहित्य प्रेमियों को 'हिन्दवी उत्सव' में भागीदारी करने और हमारी गौरवपूर्ण साझा सांस्कृतिक विरासत का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित करता हूँ।''

हिंदी साहित्य को संरक्षित और प्रचारित करने की हिन्दवी (Hindwi.org) की प्रतिबद्धता अपने वार्षिक 'हिन्दवी उत्सव' के ज़रिए दृढ़ता के साथ जारी रहेगी। हिन्दवी ने भाषिक सजगता को प्रोत्साहित किया है और साहित्य प्रेमियों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने का प्रयास किया है जहाँ हिंदी संस्कृति के विविध पहलुओं पर संवाद से लेकर नई खोज की जा सके, उत्सव मनाया जा सके। इस प्रक्रिया में हिन्दवी, जो कि ग़ैर-लाभकारी पहल है, ने 'हिन्दवी डिक्शनरी' की घोषणा की है जो हिंदी की 11 विभिन्न बोलियों का शब्द-संग्रह है।

हिन्दवी (hindwi.org) ने प्रसिद्ध साहित्यकारों, सम्मानित कलाकारों, आकांक्षी कवियों और लेखकों सहित भाषा के प्रति समर्पित लोगों के बीच ज़रूरी अभिरुचियों को जन्म दिया है। हिन्दवी की वेबसाइट पर 1200+ कवियों, 14000+ कविताओं, 1300+ छंदों, 3000+ दोहों और 300+ लोकगीत उपलब्ध हैं। हिन्दवी का उद्देश्य है कि वह अपने इस प्रयत्न को निरंतर जारी रखे और हिंदी भाषा को सुंदर और प्रामाणिक रूप में प्रस्तुत कर पाए।

Reporting- Arif Mukim

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

व्यापारी निर्भीक होकर अपने बाजार खोलें अब नहीं होगी छापेमारी - संदीप बंसल

व्यापारी निर्भीक होकर अपने बाजार खोलें अब नहीं होगी छापेमारी  -  संदीप बंसल    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से मिला प्रदेश के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ, प्रदेश में जीएसटी महकमे के अधिकारियों द्वारा छापेमारी के नाम पर बनाए जा रहे और भय के वातावरण को समाप्त करने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिले दोनों नेताओं से वार्ता के दौरान यह बात निकल कर के आई इस पूरे प्रकरण में कोई ना कोई साजिश व्यापारी समाज को  भयभीत करने के लिए रची गई है जिसके कारण से उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों के बाजार बंद हो गए भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक के दौरान ही भाजपा नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की  तथा यह आदेश पारित हुआ कि आप उत्तर प्रदेश में जीएसटी की कोई छापेमारी नहीं होगी                  संदीप बंसल ने दोनों भाजपा नेताओं को बताया कि इस छापेमारी में कुछ अ

सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय "JAMBOREE" सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग समापन

सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय "JAMBOREE" सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग समापन लखनऊ 30 नवम्बर 2022, सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय "JAMBOREE" सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग समापन किया गया  "JAMBOREE" के तीसरे और अंतिम दिन का आरम्भ कथक नृत्य की प्रस्तुति के साथ हुआ। तीसरे दिन आदरणीय फादर रॉबर्ट मुख्य अतिथि और निर्णायक मण्डल में डॉ मुफीद अहमद, श्री सत्यम श्रीवास्तव और सुश्री खुशी रहे। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर विनीता जोसेफ और प्रबंधक सिस्टर अपिर्ता के मार्गदर्शन में किया गया। अंतिम दिन तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन कया गया जिसमे तीन स्कूलों ने भाग लिया।  टेकनो टूर और फैशनीसटा में सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल की टीम विजय रही जबकि टेक स्केच में प्रेसटन इंटरनेशनल एकेडमी की टीम विजेता रही। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने कुल 8 प्रतियोगिताओ को जीत कर शीर्ष स्थान पर रही वही सेंट फेदलिस कॉलेज की टीम ने 2 प्रतियोगिताओ पर जीत हासिल की। तीन