Skip to main content

जनशक्ति सम्मान समारोह में सम्मानित हुए पुलिस, पत्रकार व समाजसेवी

जनशक्ति सम्मान समारोह में सम्मानित हुए पुलिस, पत्रकार व समाजसेवी

आज दिनांक 02 जुलाई 2023 , लखनऊ,मां गायत्री जनसेवा संस्थान व नीशु वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जनशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन नेशनल पीजी कालेज के सभागार में आयोजित किया गया जिसमें सेवा, सुरक्षा व लेखनी से जुड़े 31 पुलिसवालों, 21 पत्रकारों व 51 समाजसेवियों का सम्मान किया गया। प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा, मेयर लखनऊ सुषमा खरकवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष व एमएलसी व एसआर युनीवर्सिटी के पवन सिंह चैहान, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, युवा भाजपा नेता नीरज सिंह रहे तो वहीं संस्था के संरक्षक व विशिष्ट अतिथियों में विधायक सरोजनीनगर डाॅ राजेेश्वर सिंह, आरके चतुर्वेदी पूर्व आईजी उत्तर प्रदेश पुलिस, मुकेश बहादुर सिंह चेयरमैन इंडो अमेरिकन चैम्बर आॅफ कामर्स, संतोष श्रीवास्तव समाजसेवी व डायरेक्टर नीलांश गु्रप, बृजेश सिंह, शाम्भवी सिंह, समीर शेख, अनुराग मिश्रा अन्नु समेत पुलिस अधिकारियों में डीके ठाकुर एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड, एस एम कासिम आब्दी डीसीपी, हृदेश कुमार आईपीएस, मनीषा सिंह एडीसीपी व नेशनल पीजी के प्रिंसीपल देवेन्द्र कुमार सिंह समेत कई विशिष्टजनों ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का आरंभ किया। 

मुख्य अतिथि डाॅ दिनेश शर्मा ने कहा एक मंच पर सेवा, सुरक्षा और लेखनी का सम्मान होना बहुत गर्व की बात है और इसके लिए दोनों संस्थाएं बधाई की पात्र है क्योंकि जब यह तीनों (पुलिस पत्रकार और समाजसेवी) एक साथ काम करेंगे तो समाज के तानेबाने का मजबूती से बांधा जा सकता है और इनके कार्यों को सम्मानित करके अरूण प्रताप सिंह और गुंजन वर्मा ऐसे लोगों को उत्कृष्ठ तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का उत्तम काम कर रहे हैं। एमएलसी पवन सिंह चैहान ने कहा कि हमारा समाज तभी विकास कर सकता है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों को भली प्रकार से निभाए और ऐसे लोगों को समाज में जरूर सम्मान मिलना चाहिए। संस्था माँ गायत्री जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह व नीशु वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष गुंजन वर्मा ने बताया कि दोनों संस्थाएं समाज के लिए हमेशा एक साथ खड़ी रहती हैं गरीबों व जरूरतमंदों के लिए राशन, शिक्षा, रोजगार, इलाज व गरीब बहनों की शादी में मदद के साथ साथ ‘‘मेरी यात्रा’’ के तहत दो सिलाई सेंटर भी स्थापित किए गए जहां निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन सभी को करने में समाज के मजबूत स्तंभ पुलिस, पत्रकार व समाजसेवियों का भरपूर सहयोग मिलता है जिसके चलते जनशक्ति सम्मान का यह दूसरा संसकरण आयोजित किया जा रहा है जिसमें आज 51 समाजसेवियों, 31 पुलिसकर्मियों व 21 पत्रकारों को स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने का अवसर मिला। इसके बाद अगला कार्यक्रम महिला पुलिस कर्मियों को महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। 

कार्यक्रम के संयोजन का कार्य सचिव मां गायत्री जनसेवा संस्थान व नीशु वेलफेयर फाउंडेशन हेमू चैरसिया व मोनालिसा, रोली जायसवाल, संदीप शुक्ला के साथ मनोज सिंह चैहान, रणवीर सिंह, विनय दुबे कुंवर अंशुमान सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह सत्य शरण सिंह, मनीष पंडित, मो इमरान खान, हिमांशु दीक्षित , शंकर वर्मा, पीयुष कुमार दुबे अभिजीत सिंह बिशेल, नीरज यादव, सरूपा तिवारी, उमा सिहं, रोली सिंह, विशाल श्रीवास्तव, आयुष त्रिपाठी, मनोज पाण्डेय, आलोक दीक्षित, नितिन तिवारी, गोविन्द कनोजिया, सौरभ अग्रवाल, रूद्र प्रताप वाजपेयी व उत्तर पोरवाल शामिल रहे। मंच का संचालन आरजे प्रदीप कुमार शुक्ला ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मुकेश मिश्रा ने दी। 

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं