Skip to main content

सी.एम.एस. में ‘यूनिवर्सिटी फेयर’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. में ‘यूनिवर्सिटी फेयर’ का भव्य आयोजन

लखनऊ, 23 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के कैरियर काउन्सिलिंग सेल के तत्वावधान में ‘यूनिवर्सिटी फेयर’ का भव्य आयोजन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11 व 12 के हजारों छात्रों ने देश-विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से पधारे प्रतिनिधियों से उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया को समझा। इस ‘यूनिवर्सिटी फेयर’ में इंग्लैण्ड, अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, जापान, न्यूजीलैण्ड, आयरलैण्ड, दुबई (यूएई), फ्राँस, मलेशिया, फिनलैण्ड, सिंगापुर, स्विटजरलैण्ड, मॉरीशस एवं भारत समेत 16 देशों के 90 से अधिक विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को उच्चशिक्षा से सम्बन्धित सारगर्भित जानकारी प्रदान की। ‘यूनिवर्सिटी फेयर’ की खास बात रही कि इसमें छात्रों को विदेश में उच्चशिक्षा, स्कॉलिस्टिक एप्टीट्यूट टेस्ट (सैट) एवं एडवांस प्लेसमेन्ट (एपी) प्रोग्राम की विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के साथ ही देश-विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उपलब्ध पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करने का अनूठा अवसर मिला।

यूनिवर्सिटी फेयर का शुभारम्भ करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य यही है कि 12वीं के बाद छात्र किसी द्विविधा में न रहें, उन्हें अपना लक्ष्य मालूम हो और वे मानसिक रूप से सशक्त रहें। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस अवसर पर कहा कि शैक्षिक क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सी.एम.एस. का भरसक यही प्रयास है कि भावी पीढ़ी को उज्जवल भविष्य की अपार संभावनाएं मिल सके, जिससे युवा पीढ़ी अपनी रूचि के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने सपनों को साकार कर सके। यूनिवर्सिटी फेयर के अन्तर्गत विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्टाल लगाये गये थे, जिनमें आस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी, कैनडा की यूनिवर्सिटी ऑफ विक्टोरिया, आयरलैण्ड के ट्रिनिटी कालेज डबलिन, जापान की यूनिवर्सिटी ऑफ टोकियो, सिंगापुर की पी.एस.बी. एकेडमी, स्विटजरलैंड के बिजनेस एण्ड होटल मैनेजमेन्ट स्कूल, जर्मनी के इन्स्टीट्यूट ऑफ यूरोपियन लैग्वेज समेत विभिन्न देशों के विश्वविद्यालयों के 90 से अधिक स्टाल लगाये गये थे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं