Skip to main content

सी.एम.एस. में इण्टर-कैम्पस शतरंज चैम्पियनशिप ‘चतुरंग-2023’ का भव्य शुभारम्भ



सी.एम.एस. में इण्टर-कैम्पस शतरंज चैम्पियनशिप ‘चतुरंग-2023’ का भव्य शुभारम्भ

लखनऊ, 20 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा आयोजित दो दिवसीय इण्टर-कैम्पस शतरंज चैम्पियनशिप ‘चतुरंग-2023’ का शुभारम्भ विद्यालय प्रांगण में हुआ। स्टेट सीनियर चेस चैम्पियन डा. जुनैद अहमद ने दीप प्रज्वलित कर चतुरंग का शुभारम्भ किया जबकि सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन की उपस्थिति ने इस खेल महोत्सव की गरिमा को बढ़ाया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. जुनैद अहमद ने कहा कि यह खेल महोत्सव शतरंज के उदीयमान खिलाड़ियों को सामने लाने का अभूतपूर्व अवसर है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने प्रतिभागी बाल खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सी.एम.एस. के बहुतेरे छात्र शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ साथ ही विभिन्न खेलों में भी लगातार लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं। इस दो-दिवसीय शतरंज चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. के सभी 21 कैम्पस के लगभग 250 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन प्रारम्भिक राउण्ड एवं क्वार्टर फाइनल का दौर चला, जिसमें प्राइमरी बालक वर्ग में जगनूर सिंह, रिशित दास, हर्षित श्रीवास्तव एवं स्वर्ण कुमार ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि प्राइमरी बालिका वर्ग में भाविका मिश्रा, आरोही दीवान,  राज शिखा एवं सानवी श्रीवास्तव ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसी प्रकार, जूनियर बालक वर्ग में श्रेष्ठ चौरसिया, सारांश, आरव यादव एवं शौय नारायण सेमीफाइनल में पहुंचे जबकि जूनियर बालिका वर्ग में अनन्या सिंह, अतुल्य त्रिपाठी, आरव्या यादव एवं श्रीगन्तिका साहू ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सीनियर बालक वर्ग में अभीष्ठ खरे, अर्णव निगम, आशुतोष वाल एवं एश्वर्य सिंह ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि सीनियर बालिका वर्ग में संस्कृति, अन्वेषा, अन्वेषा तिवारी एवं सिद्धि केसरवानी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या एवं शतरंज चैम्पियनशिप ‘चतुरंग’ की संयोजिका श्रीमती जयश्री कृष्णन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में आपसी सहयोग, आत्म विश्वास व जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सी.एम.एस. अपने छात्रों को टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने हेतु संकल्पित है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं