Skip to main content

सैo तकी मेंहदी ज़ैदी उर्फ फैज़ी जै़दी के साथ सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सैo तकी मेंहदी ज़ैदी उर्फ फैज़ी जै़दी के साथ सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

लखनऊ,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था रखते हुए, कांग्रेस  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिाकार्जुन खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, तथा महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे व्यापक संघर्षों से प्रेरित होकर जनपद मेरठ से बहुजन समाज पार्टी के ( मेरठ तथा सहारनपुर ) मंडल प्रभारी श्री प्रवीन वशिष्ठ तथा लखनऊ शिया कॉलेज के छात्र नेता रहे सै0 तकी मेंहदी ज़ैदी उर्फ फैज़ी जै़दी के साथ सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

छात्र नेता श्री जैदी के समर्थकों में सै0 अली अहमद, मोहम्मद उबैद, मो0 फरदीन, शुभम बाजपेई, दानिश जै़दी, मोहम्मद राहिल, अभिषेक गौतम, हामिद हुसैन, तरब रिज़वी, मोहम्मद रिज़वी, फैजान आब्दी, मोहसिन अब्बास, मोनिस आगा, मोहम्मद ग़ाजी, मेराज हुसैन, शादाब हुसैन, शफात हुसैन ने आज यहां प्रदेश  मुख्यालय पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सभी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे जी, प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, पूर्व मंत्री डॉ0 मसूद जी द्वारा कांग्रेस पट्टिका पहनाकर एवं सदस्यता कार्ड दिया गया।

सदस्यता ग्रहण के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे जी ने कहा कि आज फिरकापरस्त ताकतों ने लोकतंत्र, संविधान तथा देश-समाज के सामने संकट खड़ा कर दिया है। ऐसी ताकतों को मुकम्मल शिकस्त देने के लिए कांग्रेस पार्टी ही सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रही है। श्री दुबे ने कहा कि मा0 राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर आज देश व प्रदेश का आम जनमानस किसान, युवा, महिलाएं, व्यापारी और प्रबुद्धजन, कांग्रेस से लगातार जुड़ रहे हैं। उन्होंने आज शामिल हुए कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र संगठन को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव पिछड़ा वर्ग विभाग तालिब अली, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, उबैद नासिर, डॉ0 जियाराम वर्मा, राजेश सिंह काली, पूर्व मेयर प्रत्याशी संगीता जायसवाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती शहाना सिद्दीकी, राजेश जायसवाल, प्रभाकर मिश्रा, रेहान गनी, तनवीर फातिमा, नावेद नकवी, जहां आरा, हनीफ खान, सै0 अख्तर अब्बास, आदि प्रमुख कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।