Skip to main content

डॉक्टर हैनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

डॉक्टर हैनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

  • सैकड़ों मरीजों ने दन्त रोग,नेत्र रोग और सामान्य बीमारियों का करवाया उपचार.
  • मानव सेवा का यह कार्यक्रम आजीवन जारी रखूंगा- डॉ.आदर्श त्रिपाठी
  • इस तरह के हेल्थ कैंप गरीब-कमजोर लोगो के लिये वरदान साबित होगा:अब्दुल वहीद

लखनऊ। महंगाई के इस दौर में जहां  आम आदमी अपनी दैनिक जरूरतों की वस्तुएं जुटाने में व्यस्त है वही दूसरी ओर आकस्मिक बीमारी आ जाने पर इलाज कराने में अपने आप को असहाय महसूस करता है।उस माहौल में कुछ डॉक्टर मानव सेवा,रोग निवारण का उद्देश्य लेकर काम कर रहे हैं तो यह बहुत सराहनीय प्रयास है।समाज में चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है लखनऊ के सुप्रसिद्ध डॉक्टर आदर्श कुमार त्रिपाठी पिछले 12 सालों से हेल्थ कैंप के माध्यम से आम जनता को होम्योपैथिक विधा से निशुल्क परामर्श और दवाएं देने का कार्य कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर मरीजों की पैथोलॉजिकल जांचों में भी वह सहायता करते हैं। पिछले 12 सालों से उन्होंने 1107 कैंपों के माध्यम से होम्योपैथिक विधा को जन- जन तक पहुंचाने में सराहनीय कार्य किया है। लगभग हर रविवार को लगने वाले हेल्थ कैंप में वह अपनी सेवाएं समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को निशुल्क रूप से देते हैं।

इसी क्रम में आज मौलवीगंज क्षेत्र में डॉक्टर हैनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक विशाल हेल्थ कैंप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद ने किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ छायाकार और संगठन के चेयरमैन अजीज सिद्दीकी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी ने अब्दुल वहीद,अजीज सिद्दिकी का स्वागत सम्मान प्रतीक चिन्ह ,बुके देकर और अंगवस्त्र पहनाकर किया। दोनों अतिथियों ने इस आयोजन की बहुत सराहना की और गरीब-कमजोर लोगों के लिये इस तरह के हेल्थ कैंप को वरदान बताया।उन्होंने "धरती के भगवान" की उपाधि डॉक्टर को दी और उपस्थित डॉक्टरों से जनहित में इस तरह के हेल्थ कैंप को निरंतर जारी रखने की अपील की।

आज के हेल्थ कैंप में लगभग ढाई हजार लोगो ने अपनी जांच और इलाज कराया।इस कैंप में डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी के अतिरिक्त डॉक्टर सोबिया आफरीन जो कि वरिष्ठ दंत चिकित्सक हैं ने अपनी टीम के सदस्यों डॉक्टर वर्तिका, डॉ आर.एस. यादव के साथ कैंप में आए मरीजों की दंत संबंधी समस्याओं का निशुल्क परामर्श देकर और आगे की उपचार प्रक्रिया बताकर मार्गदर्शन किया।

होमियोपैथ डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी और दन्त चिकित्सक डॉक्टर सोबिया आफरीन ने कहा कि हमारा हमेशा यह प्रयास रहता है कि हम कमजोर और गरीब मरीजों को कम से कम लागत में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा सकें।कम पैसे की वजह से किसी को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या ना रहे।डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी 

ने बताया कि हमने अब तक हज़ारों गरीब मरीजों का निःशुल्क उपचार उनको राहत पहुंचाई है। हेल्थ कैंप में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आसिफ ने आंखों की जांच का कार्य निशुल्क किया और कई मरीजों के चश्मे का नम्बर निकाला।इस कैंप में डॉक्टर अनुज,डॉक्टर शिवांगी वर्मा,डॉक्टर लक्ष्मी निगम,डॉक्टर रितिका शर्मा,व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम,आरिफ़ मुकीम,फैसल मुजीब,अवधेश सोनकर सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं