Skip to main content

सी.एम.एस. के सर्वाधिक 60 छात्रों का जे.ई.ई. एडवान्स में चयन ,जसकरन सिंह ‘सिटी टॉपर’

सी.एम.एस. के सर्वाधिक 60 छात्रों का जे.ई.ई. एडवान्स में चयन ,जसकरन सिंह ‘सिटी टॉपर’

लखनऊ, 18 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक 60 मेधावी छात्रों का इस वर्ष प्रतिष्ठित जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में चयन हुआ है जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्र जसकरन सिंह ने ऑल इण्डिया 539वीं रैंक अर्जित कर ‘सिटी टॉपर’ का खिताब अपने नाम किया है। ये मेधावी छात्र अब आई.आई.टी. दिल्ली, आई.आई.टी. मुंबई, आई.आई.टी. रूड़की, आई.आई.टी. खड्गपुर जैसे देश के अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेजों में पढ़ाई करके सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करेंगे। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

 जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में चयनित सी.एम.एस. के 60 छात्रों में जसकरन सिंह, क्षितिज शुक्ला, आयुष राघवेन्द्रम, रोनित गुप्ता, विनायक त्रिपाठी, ईशान कुमार, प्रियंका अरोड़ा, रिशिक यादव, हर्षित चन्द्रा, आदित्य विष्णु झिवानिया, विदेह झा, प्रत्युष मिश्रा, अभिनन्दन चन्द्रा, अभिदीप शिखर, अभय कुमार श्रीवास्तव, आदित्य जायसवाल, अक्षत स्वरूप, यज्ञांस गुप्ता, अखिल श्रीवास्तव, अभिजीत साहू, अर्णव कुमार, अक्षत श्रीवास्तव, रेवन चन्ना, अमन त्रिपाठी, रिशभ सक्सेना, जितेश कुमार गुप्ता, जूही सक्सेना, अभिज्ञान गोपाल भरतारिया, अश्विना यादव, जय अरोड़ा, सुजल बिष्ट, कृष शुक्ला, आर्यशी त्रिपाठी, अनुमय राय, अथर्व अग्रवाल, सिद्धार्थ सिंह, आयुष गुप्ता, प्रसून द्विवेदी, आदर्श वर्धन, स्वाति दीक्षित, प्रबल देव सिंह, तरूष्णा सिंह चौहान, अर्पित सिंह भाटिया, अंतस कुमार, आदित्य पाण्डेय, तनिष्क अग्रवाल, आर्यन सिंह, आदित्य अग्रवाल, उत्कर्ष सुन्दरियाल, शौर्य वर्धन यादव, नीलांश सिंह, मो. जाकिर नसीम, अना परवीन, अनुराग यादव, सौम्या मौर्या, वेदांश शुक्ला, प्रियांशी कुमार, अभिषेक रंजन, अविष्का चौधरी एवं दिव्यांश कनौजिया शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।