Skip to main content

डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी आइकन अवार्ड से हुए सम्मानित

डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी आइकन अवार्ड से हुए सम्मानित 

  • मुख्यमंत्री उत्तराखंड की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित 
  • डॉ आदर्श त्रिपाठी ने बढ़ाया लखनऊ का मान सम्मान

लखनऊ। नेशनल होम्योपैथिक संस्थान द्वारा देहरादून के विश्वविद्यालय डॉ नित्यानंद स्वामी ऑडिटोरियम दून यूनिवर्सिटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होमियो कॉन 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें कई स्टेट के होम्योपैथिक चिकित्सक शामिल हुए।इस अवसर पर वर्नेट होम्योपैथिक प्राइवेट लिमिटेड के डॉक्टर नीतिश चंद्र दुबे ने अपने शोधों के विषय पर सभी को अवगत कराया।इस आयोजन में मुख्य रूप से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे वहां के माननीय सदस्यगण तथा होम्योपैथिक निदेशक एवं सचिव इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में  कई होम्योपैथिक चिकित्सकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने-अपने किए गए शोधों पर चर्चा भी की।

होम्योपैथिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे कई चिकित्सकों को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले डॉ आदर्श त्रिपाठी द्वारा जनसेवा के भाव से किए जा रहे कार्यों एवम होम्योपैथिक क्षेत्र में शानदार कार्य को देखते हुए उनको विशेष तौर पर सम्मान से नवाजा गया।डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी द्वारा गरीबों और असहाय लोगों के लिए लगाए जा रहे निशुल्क चिकित्सा शिविर सम्मेलन में मौजूद अन्य प्रदेशों से पधारे गणमान्य व्यक्तियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।आइकॉन अवार्ड में सम्मानित होने वालों में डॉक्टर पी के शुक्ला, डॉक्टर उमंग खन्ना, डॉ ए के त्रिपाठी , डॉ पीयूष शुक्ला,डॉक्टर एस बी तिवारी को होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में वृहद एवं सराहनीय योगदान के लिए नेशनल होम्योपैथिक आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भारतीय पार्श्वगायक शब्बीर कुमार द्वारा अपने सराहनीय गीतों की प्रस्तुति कर लोगों का मनोरंजन  किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।