Skip to main content

लखनऊ की सौम्या मिश्रा ने टोरोन्टो में भारतीय कला संस्कृति का परचम लहराया

लखनऊ की सौम्या मिश्रा ने टोरोन्टो में भारतीय कला संस्कृति का परचम लहराया 

लखनऊ , 2 मई 2023। राजधानी के रिवर बैंक कालोनी में रहने वाली सौम्या मिश्रा ने कनाडा के शहर टोरोन्टो में भारतीय कला संस्कृति का परचम लहराया।

टोरोन्टो में रेडियो ढिशुम के तत्वावधान और कॉउन्सलेट जनरल ऑफ इंडिया, टोरोन्टो के सहयोग से पहली बार मिलेट मेला और स्वराज - स्वतंत्रता की गाथा नाटक  का (मंचन) आयोजन विगत दिनों किया गया। 

कार्यक्रम की शुरूआत परंपरागत तरीके से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। लखनऊ की सौम्या मिश्रा के संयोजन में आयोजित हुए मिलेट मेले में भारत के 28 राज्यों और दो केंद्रीय शासित प्रदेशों के 40 प्रकार के मिलेट से बने पारंपरिक व्यंजन शामिल थे। सभी होम कुक्स अपनी परंपरागत पोशाक में सुसज्जित थे और सभी के खाने की प्रस्तुति में भारत का क्षेत्रीय प्रभाव दिखाई दिया। लगभग 500 से ज़्यादा आमंत्रित अतिथियों ने खाने - पीने की चीजों का आनंद लिया। सभी लोग मिलेट से बने व्यंजन और विभिन्न राज्यों की इतनी सारी डिशेज देख और खा कर बहुत ही हैरान थे। 

इस अवसर पर 2 वर्ष से 65 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने अनोखे भारत के ‘स्वतंत्रता संग्राम एक गाथा’ नाटक की प्रस्तुति दी, जिसका निर्माण और  निर्देशन  लखनऊ की सौम्या मिश्रा ने किया। मंत्र मुग्ध हो पूर्ण निस्तब्धता से इस नाट्य मंचन को देख दर्शक भाव - विभोर हो उठे। पूरा हॉल भारत माता और वंदे मातरम के जयकारे से गूंजने लगा। सौम्या ने बताया कि इस नाटकीय - कथा के सम्पादन में लगभग तीन साल का समय लगा। इसमे 80 स्वतंत्रता सेनानियों का उल्लेख था और अधिकतर वह अगेय संग्राम के हीरो शामिल थे , जिनके बारे में लोगों ने कभी भी नहीं सुना था। कार्यक्रम में मिलेट रेसपी बुक का डिजिटल अनावरण भारत की प्रधान कौंसलाधीश, अपूर्वा श्रीवास्तव और कार्यक्रम की आयोजक सौम्या मिश्रा ने किया। इस किताब में होम कुकस की 34 व्यंजन विधियां शामिल हैं। यह कार्यक्रम कनाडा में बसे उन सभी प्रवासी भारतीयों का साझा प्रयास और श्रम रहा, जो किसी न किसी रूप में अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े हैं और आगे आने वाली पीढ़ी को यह धरोहर प्रदान करना चाहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं