Skip to main content

शहीद पथ अथवा किसान पथ का नाम ‘‘सरदार पटेल मार्ग‘‘ करने की मांग

शहीद पथ अथवा किसान पथ का नाम ‘‘सरदार पटेल मार्ग‘‘ करने की मांग 

  • दिल्ली में बने सरदार पटेल संस्थान: पटेल समाज 
  • लोकसभा-विधानसभा चुनावों में 90 फीसदी पटेल समाज नें भाजपा को दिया था वोट

लखनऊ। ‘‘विडंबना है कि लखनऊ में सरदार पटेल के नाम से कोई मार्ग नहीं है अतः लखनऊ के शहीद पथ अथवा किसान पथ का नाम ‘‘सरदार पटेल मार्ग‘‘ रखा जाये।‘‘ यह मांग रविवार को राजधानी के यूपी प्रेस क्लब में सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच द्वारा उठाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व राजनेता स्व. राम कुमार वर्मा एवं अन्य साथियों के प्रयास से सरदार पटेल की एक प्रतिमा तो लग गयी थी पर अब तक उनके नाम पर यहां कोई मार्ग नहीं बन सका। मंच की भारत सरकार से भी मांग है कि राजधानी दिल्ली में ‘सरदार पटेल संस्थान‘ की स्थापना हो। जिसमें समाज के गरीब व मेधावी छात्रों के लिए रहने व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था हो। जहां देश के विभिन राज्यों से आने वाले कृषक समाज के बच्चों के रहने के लिए एक हाॅस्टल भी बनाया जाये। इस दौरान मंच के अध्यक्ष डाॅ. क्षेत्रपाल गंगवार, महामंत्री जगदीश शरण गंगवार, उमेश कुमार (महामंत्री किक्की), रवीन्द्र सिंह गंगवार, वी.आर. वर्मा, योगेन्द्र सचान, आर.एल. निरंजन, एवं एडवोकेट अरुन पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

बौद्धिक विचार मंच के महामंत्री जगदीश शरण गंगवार ने कहा कि देश के हिन्दी भाषी क्षेत्रों जैसे उत्तर प्रदेश में 12, मध्य प्रदेश में 17, बिहार में 11, झारखण्ड में 22, छत्तीसगढ़ में 20 व राजस्थान में 10 प्रतिशत पटेल समाज की जनसंख्या है। विगत लोकसभा व विधान सभा चुनावों में 90 प्रतिशत पटेल समाज नें भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। जिसके फलस्वरूप भाजपा से सर्वाधिक सांसद व विधायक चुनकर आए। 

अध्यक्ष डाॅ. क्षेत्रपाल गंगवार ने बताया कि 21 दिसंबर 2022 को मंच द्वारा वेस्टर्न कोर्ट नई दिल्ली में ‘अपनों से मिलिए एवं सामाजिक चिंतन‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें केन्द्रीय मंत्रियों, पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों, सांसदांे के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री संहित 25 विधायकांे आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.आर.एस., पी.सी.एस., सरकारी/अर्धसरकारी संस्थाओं के अधिकरियों सहित 250 से भी अधिक बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने राष्ट्रीयता के प्रतीक सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी‘ का निर्माण कराया उसके लिए मंच व पटेल समाज भारत सरकार का आभारी है। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच का गठन जुलाई 2018 में किया गया जिसके सदस्य उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, विश्वविद्यालयों के पूर्व कुलपति, सेना के सेवानिवृत्त मेजर जनरल, पूर्व आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.आर.एस. पी.सी.एस. अधिकारी, डाक्टर, अधिवक्ता, उद्योगपति, सरकारी/अर्धसरकारी संस्थाओं के अधिकारी और समाज सेवी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।