Skip to main content

सीएसआईआर- एनबीआरआई में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

सीएसआईआर- एनबीआरआई  में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

लखनऊ, फ़रवरी 28, 2023, सीएसआईआर– एनबीआरआई, लखनऊ ने आज संस्थान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भी मनाया गया | इस अवसर पर पद्म भूषण डॉ. राजेंद्र सिंह परोदा, संस्थापक अध्यक्ष, ट्रस्ट फॉर एडवांसमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज, नई दिल्ली;  भूतपूर्व महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली एवं भूतपूर्व सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, भारत सरकार समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे | डॉ. परोदा ने 'हमारी कृषि जैव विविधता का प्रबंधन' विषय पर प्रो. के. एन. कौल स्मृति व्याख्यान प्रस्तुत किया|  इस वर्ष के विज्ञान दिवस का थीम ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान’ था।

पद्मभूषण प्रोफेसर कैलाश नाथ कौल एक महान भारतीय वनस्पतिशास्त्री, प्रकृतिप्रेमी एवं सफल कृषि वैज्ञानिक थे जिनको बागवानी, वन्यजीव, पेड़ पौधों से काफी लगाव था। प्रो. कौल ने ही वर्ष 1948 में लखनऊ में राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान की स्थापना की थी जो वर्ष 1953 में सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के रूप में परिवर्तित हुआ | 

कार्यक्रम का प्रारंभ प्रोफेसर कैलाश नाथ कौल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ | संस्थान के निदेशक डॉ. अजित कुमार शासनी ने अपने स्वागत सम्बोधन में कार्यक्रम में पधारे अतिथियों एवं श्रोताओं का स्वागत करते हुए प्रो. कौल के योगदान का उल्लेख किया। 

सभी को संबोधित करते हुए डॉ. परोदा ने अपने व्याख्यान में बताया कि कृषि जैवविविधिता हमारी सम्पूर्ण जैव विविधिता का एक अभिन्न अंग हैं इसमें मुख्यतः फसली किस्मे, मवेशी/पशुधन, घरेलु फसलें, मिटटी एवं उसका आंतरिक पर्यावरण आदि शामिल हैं | पृथ्वी की अगर हम कुल जैवविविधिता को देखे तो अभी तक सिर्फ 10 प्रतिशत प्रजातियाँ ही ज्ञात है | वैश्विक खाद्य सुरक्षा को देखते हुए हमे अपनी कृषि आधारित सम्पदा का सरंक्षण एवं उसके सतत उपयोग पर ध्यान देना होगा | 

डॉ. परोदा ने बताया कि राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, नई दिल्ली के वर्ष 2004 में किये गए अध्ययन के मुताबिक विश्व में खाद्य पूर्ति वैश्विक रूप से परस्पर निर्भर  हैं | इसलिए हमे अपने देश की कृषि आधारित जैव विविधिता को सहेजना होगा | इसके लिए हमे पारंपरिक विज्ञान के साथ साथ आधुनिक तकनीको जैसे प्रेसीजन कृषि तकनीकी, राष्ट्रीय सुरक्षा जीनबैंक, फील्ड जीनबैंक आदि का भी उपयोग करना होगा | हमे वैश्विक स्तर पर सोचना होगा और स्थानीय स्तर पर इसके लिए कड़े कदम उठाने होंगे |इस अवसर पर डॉ. परोदा ने वर्ष 2023  का संस्थान का कैलेंडर भी जारी किया | इसके साथ साथ उन्होंने संस्थान के वनस्पति उद्यान, पादपालय एवं अभिदर्शन का भी भ्रमण किया |

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के अंतर्गत संस्थान की सभी प्रयोगशालाए, वनस्पति उद्यान, पादपलय, अभिदर्शन एवं अन्य सुविधाए छात्र-छात्राओं के साथ साथ आम जनता हेतु खुली रही | इस दौरान लखनऊ के करीब 20 स्कूल/कॉलेजों के  500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने संस्थान की प्रयोगशालाओं, वनस्पति उद्यान एवं पादपलय का भ्रमण किया |

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद शिर्के ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया जबकि डॉ. अदिति गुप्ता, वरि. वैज्ञानिक ने कार्यक्रम का संचालन किया |

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं