Skip to main content

अपने शो ‘मैत्री‘ को प्रमोट करने लखनऊ पहुंचीं एक्ट्रेस श्रेनु पारिख

अपने शो ‘मैत्री‘ को प्रमोट करने लखनऊ पहुंचीं एक्ट्रेस श्रेनु पारिख

लखनऊ, 16 फरवरी 2023: देश भर के दर्शकों का दिल छू लेने वालीं कई कहानियां दिखाने के बाद ज़ी टीवी ने हाल ही में एक नया शो ‘मैत्री‘ लाॅन्च किया है। प्रयागराज की पृष्ठभूमि में रचा-बसा यह शो मैत्री (श्रेनु पारिख) और नंदिनी (भाविका चैधरी) का सफर दिखाता है, जहां दोनों एक दूसरे को दिल से बहन मानती हैं। बचपन से ही इन दोनों पक्की सहेलियों के बीच एक अटूट रिश्ता रहा है, मगर यूं लगता है जैसे उनकी दोस्ती के लिए ज़िंदगी ने कुछ और ही सोच रखा है। आज किस्मत के एक अजीब मोड़ पर दोनों एक दूसरे के आमने-सामने हैं।  शो की लीड एक्ट्रेस श्रेनु पारिख इस दिलचस्प शो को प्रमोट करने आज लखनऊ पहुंची। शनशाइन प्रोडक्शन्स और टैल ए टेल मीडिया के निर्माण में बना ‘मैत्री‘ हर रोज शाम 7 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

श्रेनु का किरदार मैत्री एक सीधी-सादी और नेकदिल लड़की है। उसकी सादगी में ही उसकी सुंदरता बसती है। उसमें बच्चों-सी मासूमियत और जबर्दस्त उत्साह है, जो अपने आसपास के लोगों को भी खुशी से भर देती है। उसका स्वभाव     ऐसा है कि वो एक साथ बहुत-से काम कर लेती है। वो प्रयागराज में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी संभालती है, और काम और रिश्तों के बीच बैलेंस बनाना जानती है। हालांकि जब बात नंदिनी की हो, तो वो उसे सबसे ऊपर रखती है।

अपनी लखनऊ यात्रा को लेकर श्रेनु पारिख बताती हैं, ‘‘मैं मैत्री का रोल निभाते हुए बेहद खुशी महसूस कर रही हूं और चूंकि यह ज़ी टीवी पर मेरा पहला शो है, तो मैं इस मैं सफर को लेकर वाकई उत्साहित हूं। मेरा किरदार एक बड़ी सीधी-सादी, पक्के इरादों वाली समझदार लड़की का है। वो बहुत-से काम करती है और प्रयागराज में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी संभालती है। आज मैं अपने शो मैत्री को प्रमोट करने और दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद लेने नवाबों के शहर में आई हूं। मैं यहां चाट, पूड़ी-कचोरी और मलाई मक्खन जैसे कुछ स्ट्रीट फूड का मजा भी लूंगी और लखनऊ के फेमस चिकनकारी आउटफिट्स की शॉपिंग भी करूंगी।‘‘

इस शो में भाविका चैधरी, श्रेनु पारिख, ज़ान खान और अनन्या खरे जैसे दमदार कलाकारों के अलावा बाकी के कलाकार भी शामिल हैं। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि काफी सोच-विचार के बाद मैत्री आखिरकार सारांश (ज़ान खान) से शादी कर लेगी। लेकिन क्या मैत्री अपनी बेस्ट फ्रेंड और अपने नए परिवार के साथ अपने रिश्तों के बीच संतुलन बना पाएगी या फिर उसका सामना ज़िंदगी की एक नई हकीकत से होगा?

‘मैत्री‘ में देखिए इन दो बेस्टफ्रेंड्स का दिल छू लेने वाला नाटकीय सफर, हर रोज शाम 7 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर!

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।