Skip to main content

बी.सी.सी.आई. उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट लीग का उद्घाटन

बी.सी.सी.आई. उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट लीग का उद्घाटन

लखनऊ, 28 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा आयोजित छः दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट लीग (आई.एस.सी.एल.-2023) का भव्य उद्घाटन समारोह आज सी.एम.एस. कानपुर रोड क्रिकेट ग्राउण्ड में सम्पन्न हुआ। रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, ओमान, नेपाल एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से पधारे बाल खिलाड़ियों व हजारों की संख्या में उपस्थित क्रिकेट प्रेमियों के बीच मुख्य अतिथि श्री राजीव शुक्ला, वाइस प्रेसीडेन्ट, बी.सी.सी.आई. ने दीप प्रज्वलित कर आई.एस.सी.एल.-2023 का विधिवत् उद्घाटन किया। आई.एस.सी.एल.-2023 के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री राजीव शुक्ला ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों की क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन हेतु सिटी मोन्टेसरी स्कूल को बधाई देते हुए कहा कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता से लखनऊ के लोगों को क्रिकेट का अनूठा अनुभव मिलेगा। मुझे विश्वास है कि यह टूर्नामेन्ट देश को होनहार खिलाड़ी देगा। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में देश-विदेश के बाल खिलाड़ियों को अपने हुनर व क्षमता को निखारने अभूतपूर्व अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रतिभागी छात्र इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पश्चात् अपने-अपने देशों में ‘विश्व एकता और विश्व शान्ति’ के विचार का प्रसार करेंगे। आई.एस.सी.एल.-2023 की संयोजिका व सी.एम.एस. कानपुर रोड की प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) विनीता कामरान ने देश-विदेश से पधारे बाल खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि इन बाल खिलाड़ियों व लखनऊ के किक्रेट  प्रेमियों ने खेल जगत में लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया है।उद्घाटन समारोह के उपरान्त आज दो मैच खेले गये। विदित हो कि आईएससीएल-2023 का आयोजन 27 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जा रहा है। विद्यालय स्तर की इस अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में देश-विदेश की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम