Skip to main content

सी.एम.एस. छात्र ‘सर जे.सी. बोस पपेट्री फिल्म अवार्ड’ से सम्मानित

सी.एम.एस. छात्र ‘सर जे.सी. बोस पपेट्री फिल्म अवार्ड’ से सम्मानित

लखनऊ, 1 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन के कक्षा 6 के छात्र आरूष मिश्रा ने इण्टरनेशनल पपेट्री फिल्म फेस्टिवल में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए विज्ञान पर आधारित सर्वश्रेष्ठ कठपुतली फिल्म हेतु प्रथम पुरस्कार अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि हेतु आरूष को ‘सर जे.सी. बोस पपेट्री फिल्म अवार्ड’ से नवाजा गया है, साथ ही ‘डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्टूडेन्ट साइन्टिस्ट इनोवेशन अवार्ड-2023’ हेतु नामित किया गया है। इस अवसर पर इसरो पी.आर.एल. अहमदाबाद के वैज्ञानिक डा. प्रभाकर शर्मा एवं नेशनल काउन्सिल ऑफ रिसर्च टीचर साइन्टिस्ट इंडिया के चेयरमैन श्री अंजिन बानिक समेत कई वैज्ञानिकों व विद्वानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने आरूष की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।

कठपुतली फिल्म प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रतिभागी छात्रों को गणित अथवा विज्ञान विषय पर आधारित कठपुतली फिल्म का निर्माण कर प्रदर्शन करना था, जिसमें सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र आरूष ने विज्ञान आधारित ‘औरोरा’ थीम पर कठपुतली फिल्म का प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। इस फिल्म के माध्यम से आरुष ने न सिर्फ अपने ज्ञान-विज्ञान, कला-कौशल व विचारशीलता का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया अपितु विज्ञान का उपयोग मानवता की भलाई हेतु करने का जोरदार संदेश भी दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम