Skip to main content

महर्षि महेश योगी जी की 106 वीं जयंती के अवसर पर संतो का भव्य समागम आयोजित होगा।

महर्षि महेश योगी जी की 106 वीं जयंती के अवसर पर संतो का भव्य समागम आयोजित होगा।

 लखनऊ: परम पूजनीय महर्षि महेश योगी जी की 106 वीं जयंती पर दिनांक 12 जनवरी 2023 को महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के तत्वधान में एक भव्य संत समागम का आयोजन किया जाएगा, जिसमे देश भर के प्रतिष्ठित संत उपस्थित होकर देश,समाज और धर्म के विषय पर चर्चा करेंगे।इस अवसर पर रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

हम सभी जानते हैं भारतीय संस्कृति और धर्म को सम्पूर्ण विश्व में प्रचारित और प्रसारित करने के लिए  महर्षि महेश योगी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया है। उन्होंने राम राज्य की अवधारणा को पूरी दुनिया के सामने रखा और उन्होंने अपने विस्तृत ज्ञान से ग्रहों, नक्षत्रों को हमारे मानव विज्ञान से जोड़कर इसका वैज्ञानिक पहलू सभी को बताया है। उन्होंने दुनिया भर में फैले 1600 जगहों पर राम के अलग अलग नामों के बारे में भी बताया है। महर्षि जी के कार्यों को समझने के लिए उनके कुछ सम्यकों को समझना भी बहुत जरूरी है जिसमें, भावातीत ध्यान, वैदिक शिक्षा, वैदिक स्वास्थ्य, वैदिक कृषि, वैदिक अर्थव्यवस्था, वैदिक वास्तुकला इत्यादि प्रमुख हैं।

इस अवसर पर महर्षि संस्थान के मीडिया सलाहकार वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि भारत हमेशा से संतों तथा महात्माओं का देश रहा है और हमारी जड़ें हमेशा से वैदिक पुराणों, महाकाव्यों और ग्रंथों से जुड़ी हुई हैं।आज कल कि युवा पीढ़ी को इन पुराणों, महाकाव्यों, वैदिक ग्रंथों का बोध कराना न सिर्फ हमारा लक्ष्य है अपितु कर्तव्य भी है और महर्षि संस्थान इस दायित्य को निभा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महर्षि महेश योगी जी राम मुद्रा को यूरोप से ले कर अमेरिका में प्रचलित कराने के प्रयास करते रहे और इसी क्रम में हम सब की माँग है कि भारत में भी राम मुद्रा जारी कराने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस संत समागम का यह प्रमुख विषय रहेगा कि किस प्रकार राम मुद्रा को भारत में चलन में लाया जाए।

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति भानु प्रताप ने बताया कि 12 जनवरी 2023 को भव्य संत समागम करने का हमारा एक मात्र लक्ष्य समाज एवं छात्रों को बेहतर राह दिखाना है, उन्होंने यह भी बताया कि आधुनिक शिक्षा में महर्षि जी का योगदान अद्वितीय है, महर्षि जी के शिक्षण संस्थानों द्वारा देशभर में 200 से अधिक महर्षि विद्या मंदिर पूरे भारत खोले गए हैं, इसके अंतर्गत  सीबीएससी बोर्ड के द्वारा प्रमाणित शिक्षा दी जाती है। महर्षि जी के द्वारा खोले गए विद्यालयों में खास बात यह है कि वहां के छात्र सिद्धियों का भी अभ्यास करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।