Skip to main content

रेलिया बैरन भारत की मातृशक्ति की त्याग और साहस की अभिव्यक्ति : पद्मश्री मालिनी अवस्थी

रेलिया बैरन भारत की मातृशक्ति की त्याग और साहस की अभिव्यक्ति : पद्मश्री मालिनी अवस्थी

  • मालिनी अवस्थी का नया गाना लोकगीत रेलिया बैरन हुआ लॉन्च

लखनऊ,12 दिसम्बर 2022। प्रसिद्ध शास्त्रीय ,लोकगायिका और बॉलीवुड सिंगर मालिनी अवस्थी का नया गाना रेलिया बैरन सोमवार को राजधानी के  ताजमहल होटल लखनऊ में लॉन्च हुआ। ये गीत सरेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा। इस पारंपरिक गीत को अपने सुमधुर संगीत से सजाया है सचिन कुमार ने। 

इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए मालिनी अवस्थी ने बताया कि विस्थापन पूरब की त्रासदी रही है। एक बेहतर जिंदगी की तलाश में हर रोज, अपना गांव घर परिवार छोड़कर रेलगाड़ी में बैठ कर न जाने कितने ही युवा अपने सपने पूरा करने परदेस जा बसते हैं। पीछे रह जाती है प्रियतम का इंतजार करती दो जोड़ी तरसती आंखें। प्रतीक्षा के लंबे समय को आंसुओं में नही, मनोभावों में गूंथकर गाकर व्यक्त करने की कला हमारी पूर्वजों में थी, जिन्होंने लोकगीतों के जरिए एक दूसरे से अपना दुख सुख गा कर साझा किया। यह वह रेल बैरन है जो पिया को ले कर चली गई। 

उन्होंने कहा कि इस गीत की आत्मा आज भी उतनी ही पवित्र है। आज इसे फिर से दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की अवश्यकता इसलिए पड़ी क्यूंकि आज भी विस्थापन यानी माइग्रेशन जारी है। हर रोज कोई न कोई प्रवासी नौकरी की तलाश में परिवार को छोड़ देश और विदेश जा रहा। रेलिया बैरन हमारे भारत की मातृशक्ति की त्याग और साहस की अभिव्यक्ति है। यह गीत ऐसी समस्त मातृशक्तियों को समर्पित है। मालिनी बताती हैं कि मुझे गर्व है कि मैं एक लोककलाकर हूं। लोकजीवन की पीड़ा, दुख, खुशी, उल्लास को शामिल होना, उसे बांटना और व्यक्त करना हम लोक कलाकारों का दायित्व भी है। माटी से इसी भावनात्मक जुड़ाव और पुरखों की सांस्कृतिक विरासत लोकगीतों के चलते मातृभूमि उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ ही देश विदेश में मुझे लोगों अपार स्नेह और प्यार मिला है।  

गौरतलब है कि कन्नौज में जन्मी मालिनी अवस्थी ने लोकगीत, शास्त्रीय संगीत गायन के साथ ही कई बॉलीवुड गीतों में भी अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही उनका गाया गीत ‘सैयां मिले लड़कइयां’ आज भी देश के करोड़ों संगीत प्रेमियों के जुबान पर है। मालिनी अवस्थी ने प्राचीन लोकसंगीत को देश विदेश तक पहुंचाया है। कई बड़े सिंगिंग रियलिटी शो में जज के रूप में युवा प्रतिभाओं को तराशने का काम किया है। जिसके चलते भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है। आज वह देश के लोककलाकारों की प्रेरणा के रूप में जानी जाती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।