Skip to main content

लखनऊ में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

लखनऊ में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

लखनऊ 11 दिसंबर 2022:  जाने माने यूट्यूबर और फिनोविंग्स के संस्थापक मुकुल अग्रवाल ने लखनऊ में फाइनेंशियल फ्रीडम कॉन्क्लेव का आयोजन किया, जिसमें देश भर से जाने माने यूट्यूबर आए और दर्शकों से अपने अनुभव साझा किए। पूरे देश से इस अभूतपूर्व कॉन्क्लेव में शामिल हुए दर्शकों ने बताया कि यह अपने आप में कितना जरूरी समारोह था। मुकुल अग्रवाल ने यूपी के लखनऊ में सबसे बड़ा वित्तीय कार्यक्रम आयोजित किया और इस कॉन्क्लेव में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया। इससे पहले मलेशिया में 1706 लोगों का फाइनेंशियल कॉन्क्लेव अटेंड करने का रिकार्ड था जिसे इस कॉन्क्लेव में ध्वस्त किया गया और 1806 लोगों ने इस भव्य कॉन्क्लेव में प्रतिभाग करके एक नया रिकॉर्ड बनाया । गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से रिकॉर्ड एनाउंसर स्वप्निल डांगारिकर इस कॉन्क्लेव में मौजूद थे। 

इवेंट के आयोजक मुकुल अग्रवाल ने बताया कि जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी इन्वेस्टमेंट शुरू कर दें, इन्वेस्टमेंट को अपनी आदत में लाएं, क्योंकि जितना ज्यादा इन्वेस्टमेंट होगा उतना ज्यादा प्रॉफिट होने की उम्मीद बनी रहेगी। पुष्कर राज ठाकुर ने ऑप्शन ट्रेंडिंग स्ट्रेटजी के बारे मे बात करते हुए बताया कि कैसे ट्रेंडिंग में मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने बताया शॉर्ट आयरन कोंडोर एक ऐसा तरीका है जिससे स्टॉक मार्केट से रेगुलर इनकम आ सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि आखिर क्यों इंसान ट्रेडिंग में लगातार बेनिफिट नही कमा पाता है और नुकसान उठाता है।

अनंत लधा ने बताया स्टॉक मार्केट कोई खेल नहीं है जिसे जब चाहा खेला जब चाहा छोड़ दिया, यह एक व्यापार है। जिसे सोच समझकर ध्यान में रख कर टाइम देना पड़ता है। उन्होंने बताया कि स्टॉक मार्केट में फंडिंग प्रॉसेस का ध्यान देना काफी ज़रूरी है। दर्शकों के मुताबिक इस तरह के कॉन्क्लेव लखनऊ शहर में होते रहने चाहिए। 

इस कॉन्क्लेव में कई जाने यूट्यूबर इन्फ्लुएंसर जैसे: अनंत लधा, पुष्कर राज ठाकुर, ऋषभ श्रम कानून सलाहकार, एमबीए चायवाला विवेक बिल्लोरे, अनुष्का राठौर, अंग्रेजी कनेक्शन एलिस ब्लू, डेल्टा एक्सचेंज आरआईजीआई अभिषेक कर, प्रसाद राजेंद्र, जीशान सीकन, कुंवर राज सेठी, सागर सेतिया, कंचन केसरी जैसे कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत करी। सभी यूट्यूबर्स ने अपनी अपनी यात्रा, अनुभव और सफलता के रहस्य को साझा किया और दर्शकों को बेहतर निवेश, पैसा बचाने, कहां, कब, कैसे, कितना इन्वेस्ट करना है, जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदु समझाए।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं