Skip to main content

न्यू क्राफ्ट सिल्क इंडिया प्रदर्शनी

न्यू क्राफ्ट सिल्क इंडिया प्रदर्शनी

लखनऊ-26.12.22, कैसरबाग बारादरी में  न्यू क्राफ्ट सिल्क इंडिया संस्था द्धारा सिल्क प्रदर्शनी का आयोजन

लखनऊ,नव वर्ष में होने वाली खरीदारी को लेकर आठ जनवरी 2023 तक चलने वाली न्यू क्राफ्ट सिल्क इंडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ इस मौके पर आयोजक मानस आचार्य व जावेद मकसूद ने मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया।प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यो से आये बुनकरों के पास विभिन्न प्रकार के मटेरियल से बनी साड़ी सूट डिजायनर वेस्टर्न और ब्राइडल वियर सिल्क कॉटन साड़ी कुर्ती टॉप खादी शर्ट फैशन जूलरी बेड सीट भदोही की कालीन ज्वैलरी ड्राई फ्रूट और बहुत कुछ ! प्रदर्शनी में सौ प्रतिशत सिल्क उत्पाद व विंटर कलेक्शन भी सेल किये जा रहे है !उद्घाटन के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन करती महापौर ने कहा इस जगह पर आये विंभिन्न राज्यों के उत्पाद बुनकरों द्धारा तैयार किये गए है जो सीधे ग्राहकों को मिला रहा है यह अच्छा प्रयास है और उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में एक ही छत के नीचे सब कुछ उपलब्ध होगा यह लखनऊ वासियों के लिए अच्छी बात है उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार बुनकरों के काम को बढ़ावा देने के लिए कर रही है ताकि उनका कारोबार आगे बढ़ता रहे !महापौर ने सभी आर्टीजनोंको आगामी नव वर्ष 2023 शुभकानाएं दी और और मीडिया क माध्यम से सभी को एक बार प्रदर्शनी में पधारने के लिए कहा !प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश की मलबरी सिल्क ,जामदानी व् जमावार सिल्क साड़ी उपलब्ध है बिहार की जैविक टसर सिल्क साड़ी सूट व् दुपट्टा ड्रेस मटेरियल तमिलनाडु की कांजीवरम सिल्क सड़ी व् डिजायनर साड़ी व् सूट आंध्र प्रदेश की उप्पड़ा, गढ़वाल,मंगलगिरी,व् पोच्चम पल्ली साड़ी पश्चिम बंगाल की बालूचरी, ढाका मशलीन,बुटीक व कांथा साड़ी छत्तीसगढ़ अनन्य कच्ची व् कोसा सिल्क साड़ी व ड्रेस मटेरियल उपलबध है !प्रदर्शनी में आने वाले ग्राहकों की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।प्रदर्शनी में कर्नाटक की सोने के तार से तैयार गोल्ड जरी वर्क काँजीवरम सिल्क साड़ी को देखने के लिए ज्यादा उत्साहित रहे लोग।जिसका मूल्य दो लाख से ढाई लाख रुपये है ।।

इस बार प्रदर्शनी में खुर्जा की क्राकरी व भदोही भी कार्पेट भी देखने को मिल रही है जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं