Skip to main content

रामनगर बेंगलुरु से राम लला की नगरी तक आई चांदी की ईंट

रामनगर बेंगलुरु से राम लला की नगरी तक आई चांदी की ईंट

  • लखनऊ एयरपोर्ट से बस द्वारा अयोध्या के लिए रवाना हुआ दल

लखनऊ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के वास्तविक मूल्यों एवं सिद्धांतों को पुनर्जीवित करने के लिए कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कर्नाटक सरकार के उच्च शिक्षा आईटी और बीटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कौशल विकास मंत्री डॉ. सी. एन. अश्वथ नारायण रामनगर बेंगलुरु के अपने 150 प्रतिनिधियों के साथ आज 14  दिसंबर को पवित्र राम जन्म भूमि अयोध्या के दौरे पर आए हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से बस द्वारा अयोध्या के लिए दल रवाना हुआ  रामनगर का नाम श्री राम पर ही रखा गया है। यह नगर रामदेवरा बेट्टा (रामदेवरा पहाड़ियाँ) के चरणों में  स्थित है। यह माना जाता है कि  रामायण काल में शक्तिशाली वानर राजा सुग्रीव द्वारा यहाँ राम की मूर्ति स्थापित की गई थी। कर्नाटक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कंगल हनुमंथाय्या द्वारा इस स्थान का नाम रामनगर रखा गया था। किंवदंती के अनुसार भगवान राम और मां सीता ने वनवास का कुछ समय रामदेवरा में भी व्यतीत किया था अरखावती नदी के पास उनके कदम आज भी संरक्षित हैं, और उसी के लिए एक छोटे से मंदिर का निर्माण किया गया है। इस दृष्टि से  रामनगर का राम जी से गहरा संबंध है। 

जानकारी के मुताबिक डॉ. सीएन अश्वथ नारायण एवं प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को राम लला के दर्शन और पूजन के बाद उन्हें चांदी की ईंट भेंट करेंगे। साथ ही, रेशम के लिए विख्यात रामनगर में तैयार की गई एक रेशमी साड़ी मां सीता को भेंट की जाएगी। राम लला को जो चांदी की ईंट चढ़ायी जायेगी, उसकी पूजा पहले रामदेवरा बेट्टा और कालेंगल हनुमंतरा मंदिर में की जा चुकी है।

रामनगर के रामदेवरा बेट्टा और अयोध्या के बीच एक पारंपरिक संबंध है, इसलिए स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अयोध्या की पावन मिट्टी को राम बेट्टा ले जाया जाएगा।

एक डॉक्टर होने के नाते श्री नारायण को यह लगता है कि यह वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह नई पीढ़ी और पूरी दुनिया को भगवान राम के ज्ञान, सात्विक जीवन और राज्य कौशल से परिचित कराए।

 वे देश-दुनिया से सभी भारतीयों को कर्नाटक आने और राम के साथ भारत की एकता और विविधता का जश्न मनाने के लिए रामनगर आमंत्रित करते कहते हैं कि सब आएं और रामनगर की समृद्ध परंपरा और विरासत को देखें, समझे और आत्मसात करें।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।