Skip to main content

एकता के विचार बचपन में ही बच्चों को देने चाहिये- डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस.

एकता के विचार बचपन में ही बच्चों को देने चाहिये- डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस.

लखनऊ, 25 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) द्वारा ‘एनुअल पैरेन्ट्स एण्ड ग्रैण्ड-पैरेन्ट्स डे समारोह’का भव्य आयोजन सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि एकता के विचार बचपन में ही बच्चों को देने चाहिए। उन्होंने उपस्थित माताओं एवं शिक्षकों का आह्वान किया कि बच्चों को घर व विद्यालय में नैतिकता एवं आध्यात्मिकता का वातावरण उपलब्ध कराकर आदर्श विश्व समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करें। सी.एम.एस. संस्थापिक-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 

समारोह का शुभारम्भ विश्व शान्ति एवं ईश्वरीय एकता का सन्देश देती सर्व-धर्म प्रार्थना नृत्य एवं शान्ति प्रार्थना से हुआ। इस अवसर पर रंग-बिरंगी पोशाकों में हँसते-गाते बच्चों ने जीवन का उल्लास बिखरते हुए अनेक शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अपने पैरेन्ट्स एवं ग्रैण्ड-पैरेन्ट्स के समक्ष प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। ‘वर्ल्ड पार्लियामेन्ट’ के द्वारा बच्चों ने विश्वव्यापी समस्याओं के समाधानोें के द्वारा विश्व शान्ति एवं विश्व एकता का सन्देश भी दिया। समारोह में बच्चों को उत्साहित करने हेतु माताओं ने भी बड़े ही उत्साह से अपनी भागीदारी निभायी। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री कोमल वलेचा ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक बालक को अच्छा और स्मार्ट बनाने का विद्यालय का लक्ष्य अभिभावकों के सहयोग से ही पूरा हो सकता है। उन्होंने अभिभावकों विशेषकर माताओं का आह्वान किया कि जिस पर मानवता गर्व कर सके ऐसे बालक बनाने के लिए वे संकल्पबद्ध होने के लिए आगे आयें। अन्त में उन्होंने समारोह की उद्देश्यपूर्ण सफलता के लिए सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम