Skip to main content

सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा ‘क्रिसमस्टाइड विन्टरफेस्ट-2022’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा ‘क्रिसमस्टाइड विन्टरफेस्ट-2022’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

लखनऊ, 23 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा आयोजित दो दिवसीय अन्तर-विद्यालयी क्रिसमस्टाइड विन्टरफेस्ट-2022 का भव्य समापन विद्यालय के सजे-धजे प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रभु ईशु की महिमा का गुणगान करते भजनों व गीतों (क्रिसमस कैरॅल्स) की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शक झूम उठे। प्रथम दौर में चयनित टीमों को ग्रैण्ड फिनाले में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। जहाँ एक ओर, श्री राम ग्लोबल स्कूल ने ‘जॉय टु द वर्ल्ड, ग्लोरी  एवं ‘जिंगल बेल्स, जिंगल बेल्स’ सुनाकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की तो वहीं दूसरी ओर हार्नर कालेज की छात्रों ने ‘एंजल्स वी हैव हर्ड ऑन हाई’ सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरी। सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्रों ने समूह गान ‘मेरी डिड यू नो’ एवं एकल गायन ‘द वेब ऑफ बेथलेहम’गाया जबकि सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के छात्रों ने समूह गान ‘कैरल आफ द बेल्स’ एवं एकल गायन ‘फिलीस नाउ वी दैट’ की प्रस्तुति दी।सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए जीसस ने हमें दया और करूणा का पाठ पढ़ाया है। सभी लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ मिलकर प्रभु की प्रार्थना करें तो सबमें आपसी प्रेम भाव भी बढ़ जायेगा और संसार में एकता, शान्ति, करूणा, त्याग, न्याय एवं समृद्धि  आ जायेगी। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु यीशु ने अपने जीवन में स्वयं कष्ट उठाकर, त्याग, तपस्या एवं बलिदान द्वारा सारी मानवता को खुशहाली व अमन-चैन का संदेश दिया है और इस संदेश को धरती के कोने-कोने तक पहुँचाने की हम सभी जिम्मेवारी है, तभी इस विश्व समाज में सुख व शान्ति संभव है। ‘क्रिसमस्टाइड विन्टर फेस्ट-2022’ प्रतियोगिता की संयोजिका एवं सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने कहा कि क्रिसमस्टाइड विन्टर फेस्ट का उद्देश्य छात्रों में सर्वधर्म समभाव की भावना को बढ़ावा देना है, साथ ही साथ यह संदेश देना भी है कि सारी सृष्टि को बनाने वाला और संसार के सभी प्राणियों को जन्म देने वाला परमात्मा एक ही है। 

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम