Skip to main content

इण्टरनेशनल स्पोर्टस, आर्टस एण्ड म्यूजिक प्रतियोगिता ‘सैम-2022’ का दूसरा दिन

इण्टरनेशनल स्पोर्टस, आर्टस एण्ड म्यूजिक प्रतियोगिता ‘सैम-2022’ का दूसरा दिन

  • क्विज, डूडल, फैशन शो व फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिताओं में बहुमुखी प्रतिभा की अभूतपूर्व छाप छोड़ी प्रतिभागी छात्रों ने

लखनऊ, 12 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जॉपलिंग रोड कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय इण्टरनेशनल स्पोर्टस, आर्टस एण्ड म्यूजिक प्रतियोगिता (सैम-2022) के दूसरे दिन आज नेपाल समेत देश के विभिन्न राज्यों से पधारे प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न रोचक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं के माध्यम से न सिर्फ अपनी कलात्मक प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया अपितु एक-दूसरे के साथ अपने विचारों को भी साझा करते हुए विभिन्न देशों की संस्कृति व सभ्यता से भी रूबरू हुए।सैम-2022 के अन्तर्गत आज प्रतियोगिताओं का सिलसिला सैम कुसाइन कानसर (फायरलेस कुकिंग) प्रतियोगिता से हुआ। 

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न देशों के लोकप्रिय व्यंजन को तैयार कर बहुत ही रचनात्मक तरीके से उनका प्रस्तुतिकरण किया एवं साथ ही निर्णायक मण्डल द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दिया। इसी प्रकार सैम ग्राफिटर्स प्रतियोगिता के अन्तर्गत  देश-विदेश के जूनियर व सीनियर वर्ग के प्रतिभागी छात्रों ने एक से बढ़कर एक शानदार डूडल बनाकर अपनी बौद्धिक प्रतिभा व कलात्मक प्रतिभा का आलोक बिखेरा। सैम मेलोडी मैस्ट्रो (फैशन शो) प्रतियोगिता भी आज के विशेष आकर्षण का केन्द्र रही, जिसमें प्रतिभागी छात्रों ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपने बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

आज क्विज प्रतियोगिता का प्रारम्भिक राउण्ड सम्पन्न हुआ तथापि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टॉप 8 टीमों को फाइनल राउण्ड में अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। इसी प्रकार, गैर-प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता ‘सैम कान्क्लेव’ में सीनियर वर्ग के छात्रों ने ‘डिकोडिंग सैम - ए ट्रू प्रमोटर ऑफ यूनिटी ऑफ हर्ट, माइन्ड स्पिरिट’ विषय पर अपने विचार रखे। इसके अलावा, सायंकालीन सत्र में साँस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ, जिसमें देश-विदेश की प्रतिभागी टीमों ने अपने-अपने देश के लोकनृत्यों व लोकगीतों की इन्द्रधनुषी छटा का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।विदित हो कि चार-दिवसीय सैम-2022 का आयोजन 11 से 14 दिसम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश की 45 से अधिक छात्र टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं