Skip to main content

वैज्ञानिक प्रतिभा, कम्प्यूटर ज्ञान व कलात्मक क्षमता का उत्कृष्ट नजारा दिखा कोफास-2022 में

लखनऊ, 28 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर ओलम्पियाड ‘कोफास-2022’ का तीसरा दिन प्रतियोगिताओं की सुन्दर लड़ी में पिरोया गया। जहाँ एक ओर नेपाल, थाईलैण्ड व देश के कोने-कोने से पधारे छात्रों ने कॉन्फैबुलर (डिबेट), कोफास डूडल, मोन्टेज (कोलाज), टीनोवेशन्स (साइंस माडल), जिव कान्कर्स (कम्प्यूटर क्विज) एवं कॉस्टेक (कोरियोग्राफी) आदि प्रतियोगिताओं में अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा व कम्प्यूटर ज्ञान का परचम लहराया, साथ ही कलात्मक प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन भी किया। ‘कोफास-2022’ के तीसरे दिन प्रतियोगिताओं का सिलसिला आज जूनियर वर्ग की कॉन्फैबुलर (वाद-विवाद) प्रतियोगिता से प्रारम्भ हुआ, जिसका विषय था ‘टेक्नोलॉजी हैज इन्टेन्सीफाइड ह्यूमन कम्युनिकेशन’। प्रतियोगिता में देश-विदेश की छात्र टीमों ने अपने ज्ञान व रचनात्मक सोच का आलोक बिखेरा और अपने सारगर्भित विचारों से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रत्येक टीम से एक छात्र को 3 मिनट के समय में विषय के पक्ष अथवा विपक्ष में अपने विचार रखने थे। मोन्टेज प्रतियोगिता में छात्रों ने ‘द डे आफ्टर’ विषय पर तरह-तरह के कोलाज बनाकर उन्हें बहुत ही प्रभावी टाइटल एवं कैम्शन से सजाया। इस प्रतियोगिता में छात्रों का कम्प्यूटर ज्ञान, रचनात्मकता व कलात्मक प्रतिभा देखते ही बनती थी। टीनोवेशन्स (साइंस माडल) प्रतियोगिता भी सभी के आकर्षण का केन्द्र रही, जिसमें प्रतिभागी छात्रों ने बेकार पड़े कम्प्यूटर के अनुपयोगी सामानों से बेहद शानदार व उपयोगी माडल्स बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता ‘ट्रान्सफार्मिंग कम्प्यूटर जंक इनटू गुड यूज’ विषय पर आयोजित हुई। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के लिए आयोजित ‘कोफास डूडल प्रतियोगिता’ में भी प्रतिभागी छात्रों ने कोफास लोगो पर आधारित सुन्दर-सुन्दर डूडल बनाये जबकि कॉस्टेक प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी अभिनय क्षमता व कलात्मक प्रतिभा का नजारा प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का विषय था ‘द वर्ल्ड ऑफ इमोजीज - कोरियोग्राफी आन स्टेज’। इसके अलावा सीनियर वर्ग के लिए जिव-कान्कर्स (कम्प्यूटर क्विज) प्रतियोगिता का लिखित राउण्ड सम्पन्न हुआ। लिखित राउण्ड में चयनित होने वाली टीमें फाइनल राउण्ड में प्रतिभाग करेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम