Skip to main content

लूलू मॉल और हाइपरमार्केट, लखनऊ ने लखनऊवासियों के लिए "लूलू वाली दिवाली" कैंपेन किया शुरू

लूलू मॉल और हाइपरमार्केट, लखनऊ ने लखनऊवासियों के लिए "लूलू  वाली दिवाली" कैंपेन किया शुरू

  • ग्राहकों के पास लूलू  मॉल और लूलू  हाइपरमार्केट में खरीदारी करके कार, बाइक, स्कूटर, गैजेट और घरेलू उपकरण, घरेलू फर्नीचर, सोने के सिक्के, उपहार वाउचर और कई अन्य उपहार जीतने का मौका है।
  • 22 अक्टूबर को लूलू मॉल एंड हाइपरमार्केट, लखनऊ अपनी अनूठी मिडनाइट सेल आयोजित करेगा

लखनऊ, 4 अक्टूबर, 2022: लखनऊ के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग और बेहतरीन समय गुजरने के गंतव्य, लूलू मॉल ने आज अपने सबसे बड़े फेस्टिवल कैंपेन, 'लूलू वाली दिवाली' की घोषणा की। इस अभियान के तहत,  लखनऊ के लोग एक शानदार खरीदारी अनुभव, बेहतरीन उपहार और स्वादिष्ट हॉट फ़ूड के साथ उत्सव के मौसम का पूरा आनंद ले सकेंगे।

7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक, लूलू मॉल में कहीं भी खरीदारी करने वाले ग्राहक उपहार जीतने के लिए योग्य होंगें, जो आगंतुकों को उत्सव के माहौल के साथ एक अच्छा अनुभव प्रदान करेगा। कोई भी ग्राहक जो मॉल में कहीं भी कम से कम 2,500 रुपये की खरीदारी करता है और लूलू  लॉयल्टी का सदस्य है, उसे प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। मेगा पुरस्कार एक हुंडई औरा है; बम्पर पुरस्कार, एक रॉयल एनफील्ड हंटर और होंडा सीडी110; दैनिक पुरस्कारों में गैजेट और रसोई के उपकरण, सोने के सिक्के, घरेलू फर्नीचर और उपहार वाउचर शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, लूलू  हाइपरमार्केट 30 अक्टूबर, 2022 तक एक महीने तक चलने वाले शॉपिंग फेस्टिवल की भी मेजबानी करेगा। शॉप और जीतो प्रतियोगिता उन सभी ग्राहकों के लिए होगी जो 1999/- रुपये या इससे अधिक की खरीदारी करते हैं। प्रतिभागियों के पास हर घंटे कार, इलेक्ट्रिक स्कूटर और सैकड़ों उपहार जीतने का मौका है।

22 अक्टूबर को, लूलू  मॉल और हाइपरमार्केट, लखनऊ अपनी सबसे बड़ी और अनूठी मिडनाइट सेल की योजना बना रहा है। लखनऊ में पहली बार इस तरह की अनोखी सेल आयोजित हो रही है। लूलू मॉल 9 अक्टूबर 2022 को जैसलमेर से मंगनियार ट्राइबल ग्रुप द्वारा संगीतमय प्रदर्शन की मेजबानी करेगा।

लूलू मॉल लखनऊ के रीजनल डायरेक्टर जयकुमार गंगाधरन ने बताया कि, “ लूलू वाली दिवाली, लूलू मॉल लखनऊ में उत्सव का एक भव्य सेलिब्रेशन होने जा रहा है। फेस्टिव सीजन में लोग खूब खरीदारी करते हैं खासकर हमारे घरों में नए सामान या गहने खरीदना हमारी संस्कृति में शुभ माना जाता। हमने लूलू  मॉल और लूलू  हाइपरमार्केट में लखनऊवासियों के लिए कई रोमांचक ऑफर शुरू किए हैं ताकि वे अपनी पसंदीदा चीजों की खरीदारी कर सकें और इस त्योहारी सीजन का अधिकतम लाभ उठा सकें।“

इनके अलावा, लूलू  हाइपरमार्केट ने अक्टूबर के महीने में लूलू  दशहरा स्पेशल, लूलू  करवा चौथ ग्लैम फेस्ट, लूलू कनेक्ट धनतेरस डिगेक्स 2022 और लूलू  दिवाली मेला जैसी रोमांचक आयोजन की एक श्रृंखला की योजना बनाई है।

लूलू दशहरा स्पेशल

लूलू  दशहरा स्पेशल जैसे किराना, फ्रेश फ़ूड, लाइफस्टाइल, हाउसहोल्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने और अन्य सामानों पर 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक 60% तक की छूट बिक्री होगी।

लूलू करवा चौथ ग्लैम उत्सव

उत्सव को शानदार बनाने के लिए, लूलू  हाइपरमार्केट 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक होने वाले लूलू करवा चौथ ग्लैम फेस्ट के दौरान मुफ्त मेहंदी, नेल आर्ट, हेयर स्टाइलिंग और मेकओवर प्रदान करेगा, ग्राहकों को कॉस्मेटिक उत्पादों पर भी शानदार डील मिलेगी।

लूलू कनेक्ट धनतेरस डिगेक्स 2022

20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक लूलू धनतेरस डिगेक्स 2022 सभी इलेक्ट्रॉनिक्स लवर्स के लिए है और दिवाली के लिए उपहार देने के शानदार विकल्प प्रदान करेगा। होम अप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स पर ऐसे डिस्काउंट दिए जायेंगे जो पहले कभी नहीं दिए गए।

लूलू दिवाली मेला

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक लूलू दिवाली मेला, दिवाली से सम्बंधित सभी तरह के उपहार के लिए एक गो एंड ग्रैब सेटअप प्रदान करता है, सभी एक ही स्थान पर - चाहे वह मिठाई, सूखे मेवे, कुकीज़, चॉकलेट, क्रॉकरी, घरेलू, छोटे घरेलू उपकरण, घरेलू लिनन, मोमबत्तियां, रोशनी, या सजावट के सामान हों। 

ग्राहकों के लिए एक विशेष बोनस के रूप में, फंटूरा 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक बाई - 3,000/- + टैक्स – प्ले फॉर- 4,500 की पेशकश करेगा

बाई - 5,000/- + टैक्स – प्ले फॉर -8500

बाई - 10,000/- + टैक्स – प्ले फॉर - 20,000

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं