Skip to main content

सरकार की प्राथमिकता में मजदूर, कर्मचारी, ब्रजेश पाठक

सरकार की प्राथमिकता में मजदूर, कर्मचारी, ब्रजेश पाठक 

  • उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ चुनाव आज

लखनऊ 8 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के दो दिवसीय 19 वें वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक निराला नगर माधव सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होेने इस दौरान अपने सम्बोधन में भारतीय मजदूर संघ के विराट स्वरूप एवं अनुशासन की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में योगी जी की सरकार में हर संवर्ग की समस्याओं का त्वरित निवारण ही प्राथमिकता है। उन्होंने कहाकि मजदूर कर्मचारी समाज के लिए सरकार बहुत ही संवदेनशील है। सरकार की विकासमुखी परियोजनाओं को समय से पूरा कराने में मजदूर और कर्मचारी समाज का विशेष योगदान है। उद्घाटन सत्र में विशेष अतिथि भारतीय मजदूर संघ उ.प्र., उत्तरांचल और दिल्ली के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अनुपम ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम एक बहुत बड़े संगठन के कार्यकर्ता है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भारतीय मजदूर संघ के बारे में बहुत ही संक्षिप्त में संध की वृहद व्याख्या की हैं। हमे विचार करना होगा कि हम भीड़ नही, मेले में आए तमाशबीन नही है। हम उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी यूनियन के अनुशासित कार्यकर्ता है। रोड़वेज के अन्य संगठनों की तुलना में हमारे संगठन की एक अलग पहचान है। इस संगठन में कोई नेता नही बल्कि सभी कार्यकर्ता है। ठेगड़ी जी के विचार आज हमारे लिए एक पेरणा है। हमें उनके त्याग का स्मरण करना है। उत्तर प्रदेश में लगभग 700 यूनियन है। हमारें लिए राष्ट्र सर्वाेपरि है। भारत माता की जय के नारों के साथ लगभग 40 से 50 संगठन अखिल भारतीय विद्याार्थी परिषद, अधिवक्ता परिषद, सेवा भारती, विश्व हिन्दु परिषद, भारतीय किसान संघ, वनवासी कल्याण परिषद देश में कार्य कर रही है। 

सम्मेलन में आए अतिथि प्रदेश के श्रम मंत्री  अनिल राजभर, श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी,राज्यमंत्री मनीष गुप्ता, महापौर संयुक्ता भाटिया का वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा द्वार पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े सम्मेलन में रोडवेज के किसी अधिकारी का न आना इस बॉत का प्रमाण है कि निगम के अधिकारी श्रमिक विरोधी है। नई कार्यकारिणी का निर्वाचन 9 अक्टूबर को किया जाएगा। सम्मेलन को गुजरात से आए बी.आर. चाहर, राजस्थान के ब्रजेश शर्मा, श्रीकात अवस्थी, प्रदेश महामंत्री रमाकांत सचान, राष्ट्रीय महामंत्री ब्रजेश कांत शर्मा,वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह, कैलाश मालिक राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनिल उपाध्याय, राम कुमार आदि ने सम्बोधित किया। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि  विभिन्न सत्रों में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारियों की लम्बित मांगों प्रस्ताव परित किया गया। प्रस्ताव में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ अपनी मांगों के तौर पर संविदा कार्मिकों को साल मंे दो बार महंगाई भत्ता देने, संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण की मांग रखी गई। डग्गामार वाहनों से निजात के विकल्प, आगामी पॉच वर्षों में 20 हजार नई बसों के संचालन, परिवहन निगम को पुनः राष्ट्रीय रोडवेज कराने जैसे प्रस्ताव पर चर्चा कर इन मांगों और प्रस्ताव प्रबधन एवं सरकार को भेजा गया। इस अधिवेशन में पर्यावरण, स्वच्छता और गिरते भूस्तर के प्रति जनजागरूका प्रस्ताव को पारित किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।