Skip to main content

उत्तर प्रदेश में ब्रेन स्ट्रोक के तेजी से बढ़ते मामले,

उत्तर प्रदेश में ब्रेन स्ट्रोक के तेजी से बढ़ते मामले,

  • उत्तर प्रदेश में ब्रेन स्ट्रोक के तेजी से बढ़ते मामले, प्रारंभिक चरण में उपचार व जागरूकता से इलाज संभव - डॉक्टर अमित।
  • 29 अक्टूबर को जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है “विश्व स्ट्रोक दिवस”
  • स्वस्थ आहार एवं बेहतर जीवनशैली अपनाकर एवं अनियमित रक्तचाप व मधुमेह पर नियंत्रण द्वारा ब्रेन स्ट्रोक से बचा जा सकता है।

हापुड़: ब्रेन स्ट्रोक / पैरालिसिस / लकवा / फालिश से देश में हर साल लगभग 18 लाख लोग मौत का शिकार बनते हैं और लगभग 30 % लोगों की मृत्यु इसी कारण होती है। वही उत्तर प्रदेश में इससे ग्रसित युवाओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। यूपी में ब्रेन स्ट्रोक के कुल पीड़ितों में 30 फीसदी युवा हैं, जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम है। साल दर साल आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इन युवाओं में 80 फीसद पुरुष हैं। अधिकतर लोगों की मृत्यु जानकारी के अभाव में होती है इसलिए इसके लक्षणों को शुरुआती स्तर पर पकड़ना और जागरूक होना बहुत आवश्यक है। यदि आप शुरुआती चरणें में ही इसका इलाज कराते हैं तो इसकी चपेट में आने से बच सकते हैं।

 धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट-न्यूरोलॉजी डॉक्टर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक आने के कई कारण हो सकते हैं यदि सिर के कई हिस्सों में जब खून की सप्लाई सही तरीके से नहीं होती है तब ब्रेन स्ट्रोक आता है। मस्तिष्क में किसी कारण रक्त की आपूर्ति में रुकावट या रक्त वाहिकाओं के टूटने से भी स्ट्रोक आ जाता है। कभी कभी शरीर में होने वाले ऑक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन में गिरावट के कारण भी दिमाग की नसें कमजोर होने लगती हैं और इस कारण स्ट्रोक आ जाता है।

ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण में मरीज के सिर में बहुत तेजी से दर्द होता है वह सही प्रकार से बोलने में असमर्थ रहता है और उसकी जुबान भी लड़खड़ाने लगती है। चक्कर सा आने लगता है व उसके हाथ व पैर सुन्न पड़ने लगते हैं, उसे चलने में दिक्कत होती है, आंखों के सामने अंधेरा सा छाने लगता है।

विश्व स्ट्रोक दिवस 29 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है जिससे इसके लक्षणों को समझकर प्रारंभिक स्तर पर ही उपचार किया जा सके और मरीज की जान बचाई जा सके। हर छह व्यक्ति में से एक व्यक्ति को पूरे जीवन में छोटा या बड़ा स्ट्रोक आने का खतरा बना रहता है। अनियंत्रित उच्च रक्तचाप, मधुमेह पर नियंत्रण इसके साथ ही धूम्रपान को छोड़कर आप इससे बच सकते हैं। इसके लिए दिन में कम से कम 30 मिनट (हर दिन लगभग 10,000 कदम) टहलें, रोजाना थोड़ा व्यायाम करें, उच्च रक्तचाप और मधुमेह को नियंत्रित करें, अपना वजन नियंत्रित करें, ताजे फल, सब्जियां और कम वसा वाले आहार लें,  मांस और मछली का संतुलित आहार लें, तनाव को दूर करने के लिए योग या ध्यान का अभ्यास करें।

 ऊपर लिखी बातों को अपने जीवन में अपनाये क्योंकि एक स्वस्थ शरीर एवं बेहतर जीवन शैली द्वारा स्ट्रोक आने की संभावना को 80 फीसदी से कम किया  जा सकता हैं और इसके प्रारंभिक स्तर पर ही लक्षणों को समझ कर मरीज का इलाज कराकर उसे बचा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।