Skip to main content

सितारे युनिवर्सिटी ने एसआरएमयू के गठबंधन में पहला बैच शुरू किया

सितारे युनिवर्सिटी ने एसआरएमयू के गठबंधन में पहला बैच शुरू किया

  • उद्घाटन व्याख्यान इनफोसिस के पूर्व सीईओ डॉक्टर विशाल सिक्का ने दिया
  • प्रथम बैच 2022-23 में वंचित तबके के प्रतिभावान 27 विद्यार्थी शामिल
  • जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर देशभर से चयन, यूपी से 8 विद्यार्थी
  • जेईई मेन्स में सर्वाधिक 99.16 प्रतिशत स्कोर प्राप्त विद्यार्थी इस बैच में शामिल

लखनऊ, 12 अक्टूबर, 2022- शिक्षा की ताकत से वंचित तबके के विद्यार्थियों को सशक्त करने का लक्ष्य लेकर चल रही अपनी तरह की अनूठी टेक्नोलॉजी युनिवर्सिटी- सितारे युनिवर्सिटी ने श्री रामस्वरूप मेमोरियल युनिवर्सिटी (एसआरएमयू), लखनऊ के गठबंधन में अपने पहले बैच 2022-23 के लिए कक्षाएं शुरू करने की आज घोषणा की। उद्घाटन व्याख्यान इनफोसिस के पूर्व सीईओ और वियानाई सिस्टम्स के संस्थापक एवं सीईओ डॉक्टर विशाल सिक्का द्वारा दिया गया। 

2026 की इस कक्षा में वंचित तबके से आने वाले भारत के सबसे प्रतिभावान 27 बच्चे शामिल हैं जिनका चयन पूरे भारत में उनके जेईई मेन्स स्कोर्स और उनकी पृष्ठिभूमि की विस्तृत जांच के आधार पर किया गया जिसमें 8 विद्यार्थी उत्तर प्रदेश राज्य से हैं। एक विद्यार्थी ने जेईई मेन्स में अधिकतम 99.16 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है।

इन सभी विद्यार्थियों को सितारे फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की गई है जिसमें उनकी ट्यूशन फीस, रहना, खाना और किताबों का खर्च आदि शामिल है। 

अपने उद्घाटन व्याख्यान में डॉक्टर विशाल सिक्का ने कहा, श्यहां सितारे युनिवर्सिटी में हमारी इच्छा हमारे विद्यार्थियों की क्वांटम कंप्यूटिंग, एआईध्एमएल, लार्ज स्केल सिस्टम्स, साइबर सिक्युरिटी आदि जैसे क्षेत्रों में ज्ञान प्राप्त करने में मदद करने की है। हमारे देश की समृद्ध शैक्षणिक विरासत से प्रेरणा लेते हुए हम एक ऐसा तल्लीनता भरा शैक्षणिक वातावरण स्थापित करना चाहते हैं जहां विद्यार्थी ना केवल कंप्यूटर साइंस सीखें, बल्कि उसमें महारत हासिल करें। हम केवल यही नहीं सिखाएंगे कि कैसे बड़ी समस्याओं को हल करें, बल्कि हम यह भी सिखाएंगे कि हमारे विद्यार्थी अनदेखी समस्याओं को कैसे खोजें और उनका निदान करें।

सितारे युनिवर्सिटी के संस्थापक डॉक्टर अमित सिंघल ने अपने संबोधन में कहा, श्शिक्षा, गरीबी से बाहर निकलने का एकमात्र विश्वसनीय मार्ग है। प्रौद्योगिकी आधारित इस दुनिया में कंप्यूटर साइंस की शिक्षा सबसे प्रतिष्ठित डिग्रियों में से एक बन गई है। सितारे युनिवर्सिटी का लक्ष्य हमारे देश के वंचित तबके से आने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय कंप्यूटर साइंस की स्नातक की शिक्षा देकर उन्हें सशक्त करना है। प्रौद्योगिकी के इस नए युग में भारत की संभावनाओं का पूर्ण दोहन करने के लिए हमें विश्वस्तरीय कंप्यूटर वैज्ञानिकों के एक मजबूत आधार की जरूरत है और सितारे युनिवर्सिटी इस जरूरत को पूरा करने और साथ ही वंचित तबके के अनेक बच्चों को गरीबी के जीवन से बाहर निकालने की दिशा में एक कदम है।श् 

सितारे युनिवर्सिटी कंप्यूटर साइंस में चार वर्षीय बैचलर आॅफ टेक्नोलाॅजी की पेशकश करती है। इस कोर्स में ऐसे पांच विशेष क्षेत्रों को रखा गया है जो अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी जैसे एआई और मशीन लर्निंग, कंप्यूटर सिस्टम्स, ह्यूमन कंप्यूटर इंटरैक्शंस, डेटा साइंस और कंप्यूटर सिक्युरिटी में फैले हैं। सिलीकाॅन वैली और भारत की अग्रणी कंपनियों में कठिन इंटर्नशिप के साथ इस युनिवर्सिटी का गहन अकादमिक प्रोग्राम ना केवल विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरत के मुताबिक कौशल प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें आज के समय में तेजी से उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगा। उद्घाटन कार्यक्रम के तहत कई स्टार्टअप संस्थापकों ने उद्योग को लेकर अपनी अंतर्दृष्टि साझा और और उच्च गुणवत्ता के कंप्यूटर साइंस प्रतिभा की जबरदस्त जरूरत के बारे में अपने विचार रखे। यहां प्रतिभाग करने वाले स्टार्टअप्स में बीन्स.एआई, चलो, गोकजी, एनकोर गेम्स, ट्रैक्सन और ट्रेडमो शामिल रहे। 

इस युनिवर्सिटी के पाठ्य पाठ्यक्रम को अकादमिक और उद्योग क्षेत्र के दिग्गज लोगों जैसे वियानाई के संस्थापक और इनफोसिस के पूर्व सीईओ डॉक्टर विशाल सिक्का, वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा, गूगल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅक्टर बेन गोम्स, नीवा के संस्थापक और सीईओ डॉक्टर श्रीधर रामास्वामी, गूगल के अनुसंधान वैज्ञानिक डॉक्टर कृष्ण भारत, हॉटस्पॉट के सह संस्थापक और कार्यकारी चेयरमैन अजीत सिंह सहित अन्य लोगों द्वारा पढ़ाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम