Skip to main content

सलाम लखनऊ सोसाइटी ने किया एक शाम डॉ उमंग खन्ना के नाम कार्यक्रम का आयोजन

सलाम लखनऊ सोसाइटी ने किया एक शाम डॉ उमंग खन्ना के नाम कार्यक्रम का आयोजन

  • शहर की कई नामवर हस्तियों ने पेश की डॉ उमंग खन्ना को मुबारकबाद
  • डॉक्टर धरती पर भगवान का एक रूप है: सुशील दुबे
  • गंभीर मरीजों का इलाज करके उनमें जीने की नई उमंग पैदा करते हैं डॉक्टर उमंग खन्ना:अब्दुल वहीद

लखनऊ। राजधानी की चर्चित संस्था सलाम लखनऊ ने यूपी प्रेस क्लब हज़रतगंज लखनऊ में लखनऊ की शानदार हस्तियों के साथ सजाई।दुबई में सर्वश्रेष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक का सम्मान प्राप्त कर भारत देश के साथ साथ लखनऊ का नाम रौशन करने वाले लखनऊ की आन बान शान और हर दिल अज़ीज़ शख़्सियत डॉ उमंग खन्ना के लिए एक शाम डॉक्टर उमंग खन्ना के नाम कार्यक्रम का किया सफल और शानदार आयोजन।कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवता का संदेश देने वाले सूफी सैयद इज़हार अली ने की मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर सुल्तान सुल्तान शाकिर हाशमी, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अनीस अम्मार नगरामी, वरिष्ठ समाजसेवी सुशील दुबे,वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट अज़ीज़ सिद्दीक़ी,पत्रकार संघ के महामंत्री अब्दुल वहीद, रफीक अहमद،डॉक्टर सलीम अहमद،मौलाना इमतियाज़,अजय वर्मा, इमरान कुरेशी،अमील शमसी, मुख्तार अहमद आफाक अहमद मंसूरी की मौजूदगी के साथ-साथ खालिद रहमान, परमजीत सिंह, नसीर अहमद नसीर, लईक अहमद, परवेज़ अख़्तर, जावेद बेग, अमित जी, शिखा सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, निखिल, दिनेश जी, हाजी सिराज साहब और पयाम ए इंसानियत फोरम की पूरी टीम, मो.कमाल,एवं शहर की कई नामवर हस्तियों ने पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर डॉक्टर उमंग खन्ना को मुबारकबाद पेश की।इस खूबसूरत और यादगार शाम में कार्यक्रम अध्यक्ष सूफी सय्यद इज़हार अली ने कहा डॉक्टर उमंग खन्ना ने शख्स से शख्सियत तक ही नहीं बल्कि आदमी से इंसान तक का सफर तय किया है।डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी ने डॉक्टर उमंग खन्ना को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा की डॉक्टर उमंग खन्ना जैसी शख्सियत हमारे शहर के लिए एक मिसाल है साथ ही साथ सुशील दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा की डॉक्टर उमंग खन्ना धरती पर भगवान का रूप हैं।रफीक अहमद ने कहा कि डॉक्टर उमंग खन्ना बिना भेदभाव के हमेशा लोगों की खिदमत करते हैं।पयाम ए इंसानियत फोरम के क़ारी साहब ने कहा की क्रोना काल में डॉक्टर उमंग खन्ना ने सैकड़ों हजारों लोगों को अपनी चिकित्सा से फायदा पहुंचाया है।मदरसे इरफानिया के संचालक मौलाना इम्तियाज ने कहा कि डॉक्टर उमंग खन्ना की शख्सियत एक बेमिसाल शख्सियत है।इस अवसर पर अब्दुल वहीद ने अपनी बात रखते हुए कहा मेरी माता जी को ऑक्सीजन की कमी होने के कारण बहुत तकलीफ थी डॉक्टर उमंग खन्ना ने करोना काल में उन्हें नई जिंदगी प्रदान की।वो  इंसानियत के मसीहा हैं।शिखा सिंह ने कहा कि डॉ उमंग खन्ना एक बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं।अमील शमसि ने कहा कि डॉक्टर उमंग खन्ना ज़रूरतमंदों के काम आने वाली शख्सियत का नाम है।इस मौके पर नसीर अहमद नसीर ने डॉक्टर उमंग खन्ना के लिए एक मुक्तक पेश किया और 4 पंक्तियों में डॉक्टर उमंग खन्ना की शख्सियत को बयान किया। इमरान कुरैशी ने कहा की डॉक्टर उमंग खन्ना करोना काल में पुराने लखनऊ की गलियों को सेनेटाईज़ करते हुए भी नजर आएं हैं।कार्यक्रम का संचालन सलाम लखनऊ के अध्यक्ष आमिर मुख़तार ने किया डॉ उमंग खन्ना ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि दुबई में जो सम्मान मुझे मिला है यह सम्मान मेरा नहीं आप सब का है और यह शाम मेरे नाम सलाम लखनऊ की है मगर यह शाम मैं आप सबके नाम करता हूं।अंत  में सलाम लखनऊ संस्था ने डॉ उमंग खन्ना को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बर्नेट होम्योपैथिक कंपनी ने डॉक्टर हैनीमैन का स्टेचू प्रदान कर डॉक्टर उमंग खन्ना को सम्मानित किया और अमन शांति समिति ने डॉक्टर उमंग खन्ना के साथ केक काटकर उनके जन्मदिन को कार्यक्रम में मनाया और उन्हें ढेरों मुबारकबाद सभी ने पेश की।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं