Skip to main content

प्रदेश के सभी जनपदों में सम्मानित किए जाएंगे व्यापारी और समाजसेवी

प्रदेश के सभी जनपदों में सम्मानित किए जाएंगे व्यापारी और समाजसेवी

  •  व्यापारी दिवस 3 सितंबर             
  • भारत फिर से सोने की चिड़िया बने यही व्यापारी दिवस का मुख्य उद्देश-संदीप बंसल

लखनऊ -व्यापारी समाज द्वारा 3 सितंबर को पिछले 21 वर्षों से व्यापारी दिवस के रूप में लगातार आयोजित किया जा रहा है इन मौकों पर बीते वर्षों  में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश जी कल्याण सिंह जी अखिलेश यादव हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पूर्व राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री सहित कई वरिष्ठ नेता मंत्री शामिल होते रहे है विश्व एवं देश के अन्य महत्वपूर्ण दिवसों की तरह व्यापारी वर्ग को भी महत्व देते हुए सरकार द्वारा व्यापारी दिवस आयोजित किया जाए इसके लिए व्यापारी समाज निरंतर प्रयत्नशील है और इसी कड़ी में 3 सितंबर दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में व्यापारी दिवस का आयोजन भव्यता के साथ किया जा रहा है इस अवसर पर व्यापारियों के साथ साथ समाज के सभी वर्गों से विशिष्ट महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा उक्त जानकारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी

 प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में संदीप बंसल ने कहा कि भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाना यही व्यापारी दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है उद्योग लगे व्यापार बढ़ता जाए इसके लिए उद्योग व्यापार की जो भी बाधाएं हैं उनका जड़ से निदान हो उद्योग और व्यापार प्रारंभ करने से लेकर उस को आगे ले जाने में सुगमता रहे इसलिए व्यापारी दिवस को आयोजित किया जा रहा है ताकि सरकार प्रशासन राजनेता और समाज सभी उद्यमी व्यापारी के महत्व को ठीक से समझ सके संदीप बंसल ने बताया कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में व्यापारी दिवस कार्यक्रम सहकारिता भवन में आयोजित किया जा रहा है जिस के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश सुरेश खन्ना होंगे व्यापारी दिवस के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं संगठन के मुख्य संयोजक दिल्ली से चलकर के आने वाले सुधीर बंसल होंगे।

 बंसल ने कहा संगठन के स्थापना के 29 वर्ष 2022 3 सितंबर को पूर्ण हो रहे हैं इसीलिए प्रदेश के सभी जनपदों में 29 महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर  अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छाबलानी, जावेद बैग, आकाश गौतम अनिता जयसवाल, नवीन भसीन, अश्वन वर्मा, अनुज गौतम उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।