Skip to main content

वर्षा के बावजूद सैकडो व्यापारियों ने निकाली व्यापारी जागरूकता वाहन रैली

वर्षा के बावजूद सैकडो व्यापारियों ने निकाली व्यापारी जागरूकता वाहन रैली

  • सम्मान का परिचायक है व्यापारी दिवस- संदीप बंसल  व्यापारी दिवस पर भी समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को करेंगे सम्मानित

लखनऊ- 3 सितंबर व्यापारी दिवस व्यापारी समाज के सम्मान और स्वाभिमान का परिचायक है जिस प्रकार देश में विभिन्न वर्गों को सम्मान और महत्व देने के लिए शिक्षक बाल मजदूर, अभिभावक, माता पिता दिवस होता है उसी प्रकार सबसे महत्वपूर्ण वर्ग जो अर्थव्यवस्था का केंद्र है जिसके कारण ही सरकारें चलती हैं उसको भी समस्त समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर हो इसीलिए व्यापारी दिवस का आयोजन पिछले 21 वर्षों से संगठन द्वारा किया जा रहा है और इस अवसर पर व्यापारी वर्ग के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों की विशिष्ट विभूतियों को भी सम्मानित करने का कार्य इस अवसर पर किया जाता है संदीप बंसल ने यह बातें लखनऊ के प्रमुख व्यापारी पदाधिकारियों द्वारा निकाली जा रही वाहन रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहीं

 3 सितंबर को लखनऊ में सम्मानित होने वाले प्रमुख समाजसेवी और समाज दूसरों में योगाचार्य श्रीमती निकिता जैन, प्रसिद्ध भजन गायक किशोर चतुर्वेदी स्वाति रिजवी, भारतनाट्यम के विशिष्ट गुरु शम्सुर रहमान, प्रसिद्ध लेखक रामजी भाई, पर्यावरणविद अश्विन गर्ग, लोकप्रिय प्रसिद्ध गायिका फरहा नाज़, समाजसेवी श्रीमती रागिनी पूजा जयसवाल श्री राजेश राज गुप्ता, पत्रकार श्री शंभू शरण वर्मा, समाजसेवी श्री कन्हैयालाल अग्रवाल, नगीना श्री सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, श्रीमती शशि बंसल, श्री सुरेश कुमार गुप्ता, श्रीमती शशि शुक्ला, लखनऊ के प्रसिद्ध व्यापारियों में अमीनाबाद से श्री राकेश खन्ना, डालीगंज से श्री अनिल अग्रवाल, इंदिरा नगर से श्री राम मोहन अग्रवाल, गैस व्यवसाई एवं समाजसेवी श्री राजेश जयसवाल, जितेंद्र सिंह प्रमुख लोहा व्यवसाई अंकुर अग्रवाल इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू अनेजा, मिनी ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश अग्रहरि प्रमुख रूप से शामिल है।

दो पहिया वाहन रैली में शामिल रहने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकरिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश संगठन के प्रदेश मीडिया प्रवक्ता सुरेश छबलानी, वरिष्ठ उपाध्याक्ष आकाश गौतम, जावेद बेग, जिला प्रभारी संजय गुप्ता आरामबाग प्रभारी वेद रत्न श्रीवास्तव सहादतगंज के अध्यक्ष दीपेश गुप्ता तेलीबाग अध्यक्ष पतंजलि यादव,निशातगंज से राजीव कक्कड़ ,नीलमथा के अध्यक्ष मालखान सिंह, उत्तराटिया अध्यक्ष ललित सक्सेना नजीराबाद से महामंत्री अनुज गौतम रानीगंज अध्यक्ष राजू साहू महामंत्री नवीन गुप्ता अलीगंज के प्रभारी मनीष शर्मा पांडे गंज के अध्यक्ष राजेश गुप्ता बुद्धेश्वर से महेंद्र सिंह  सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप अग्रवाल, वा संगठन के प्रदेश मीडिया प्रवक्ता सुरेश छाबलानी ने बताया कि आज वर्षा के बावजूद 2:00 बजे सैकड़ों व्यापारियों ने दारुल सफा मुख्यालय से दो पहिया वाहन रैली प्रारंभ की सभी वाहनों पर झंडे लगे थे और सभी व्यापारियों ने वाहन रैली के दौरान मार्ग में पड़ने वाले बाजारों में पंपलेट वितरित करते हुए 3 सितंबर व्यापारी दिवस के लिए सभी को आमंत्रित किया वाहन रैली दारुल शफा से लालबाग नोवेल्टी चौराहा हलवासिया हजरतगंज विधान सभा मार्ग बर्लिंगटन हुसैनगंज लाल कुआं बांसमंडी चौराहा नाका होते हुए ऐशबाग रोड पर संपन्न हुई।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं