Skip to main content

फनाथॉन प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखाये नन्हें-मुन्हें छात्रों ने

फनाथॉन प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखाये नन्हें-मुन्हें छात्रों ने

लखनऊ, अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय अन्तर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिता ‘फनाथॉन’ के अन्तर्गत दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी व एशियन बैडमिंटन कन्फेडेरेशन की पूर्व अंपायर श्रीमती मोनिका भोनवाल ने खेल ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर श्रीमती भोनवाल ने कहा कि खेलकूद में ईमानदारी, अनुशासन, प्रोत्साहन एवं अवसर की परम आवश्यकता होती है। ऐसे आयोजनों से छात्रों को समुचित विकास का अवसर प्राप्त होता है। 

‘फनाथॉन’ की खेल प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत आज बाउन्सी बॉल, ग्लैमलैण्ड, फास्ट एण्ड फ्यूरियस एवं नॉट्स एण्ड क्रासेस आदि विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बाल खिलाड़ियों के बीच पूरी जोर अज़माइस रही। सभी प्रतियोगितायें बालक व बालिका वर्गो में आयोजित की गई। जहाँ एक ओर, बाउन्सी बॉल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बॉल के साथ अपनी दौड़ पूरी की तो वहीं दूसरी ओर प्रतिभागियों ने गाउन पहनकर दौड़ पूरी की। फास्ट एण्ड फ्यूरियस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न बाधाओं को पारकर लक्ष्य हासिल किया जबकि नॉट्स एण्ड क्रासेस प्रतियोगिता में खेल प्रतिभा के साथ ही बुद्धिमत्ता, चतुरता, समझदारी व सावधानी का जोरदार प्रदर्शन किया।सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि कहा कि खेल का मैदान ऐसा है जहां अनेक गुण पैदा होते हैं एवं चरित्र का निर्माण होता है। यही भावी पीढ़ी एक दिन विश्व एकता व विश्व शान्ति का उद्षोष करेगी। समारोह के अन्त में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री कृष्णन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए शारीरिक विकास का होना अति आवश्यक है। 

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम