Skip to main content

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने फिल्मकारों को नवजीवन दिया: विजय सिंह भदौरिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने फिल्मकारों को नवजीवन दिया: विजय सिंह भदौरिया 

  • भोजपुरी फिल्म ' प्रेम तपस्या ' का मुहूर्त सम्पन्न 

लखनऊ,  अगस्त 2022। किसी भी समाज की कल्पना नारी के बिना नही की जा सकती। जब कोई नारी किसी भी चीज को करने की ठान लेती है, तो वह कर दिखाती है। कुछ ऐसे ही ताने-बाने में बुनी है भोजपुरी फिल्म ' प्रेम तपस्या ', जिसका आज होटल विजय पैराडाइज़ विकास नगर लखनऊ में मुहूर्त संपन्न हुआ।

विजय फिल्म्स प्रोडक्शन वर्ल्ड के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ' प्रेम तपस्या ' के मुहूर्त अवसर पर फिल्म के निर्माता विजय सिंह भदौरिया ने कहा कि इस फिल्म का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार की फिल्म बन्धु की फिल्म नीति के अन्तर्गत किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्मकारों को सब्सिडी प्रदान कर न केवल फिल्मों को बढ़ावा दिया है अपितु फिल्मकारों को नव-जीवन प्रदान किया है।

उन्होनें आगे बताया कि भोजपुरी फिल्म ' प्रेम तपस्या ' में नारी के सभी रूप दर्शकों को देखने को मिलेंगे। नारी के सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त करती इस फिल्म में बताया जायेगा की, कैसे एक नारी सभी मुश्किलों का सामना करते हुए अपना व अपने परिवार का ख्याल रखते हुए सभी को एकजुट रखती है। विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि फिल्म की शूटिंग लखनऊ के अलावा सिधौली ( सीतापुर) में होगी।

विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि भोजपुरी फिल्म ' प्रेम तपस्या ' में मुख्य भूमिका में फिल्म अभिनेता समर सिंह, कुंदन सिंह, अभिनेत्री चांदनी सिंह, अलीशा बोस, डॉ अनीता सहगल वसुंधरा विभिन्न किरदारों में नजर आएंगे। इसके अलावा शशि सागर, रियाज इण्डियन जैसे अन्य कलाकार भी इसमे शामिल हैं, यह सारे कलाकार उत्तर प्रदेश की धरती से हैं। उन्होनें बताया कि इस फिल्म के लेखक हैं मनोज हन्सराज और निर्देशक द्वय हैं संजीव ए श्रीवास्तव और मनोज हन्सराज। संगीतकार हैं साजन मिश्रा और गीत लिखे हैं विनय बिहारी और मधुसूदन ने।

प्रेसवार्ता में फिल्म अभिनेत्री अलीशा बोस ने बताया कि उनका इस फिल्म में एक ऐसा किरदार है जो किसी प्रकार से भटके हुए लोगों का अपने नृत्य से मनोरंजन करती है। इस मौके पर फिल्म के लेखक मनोज हंसराज ने बताया कि फिल्म ' प्रेम तपस्या ' फैमिली ड्रामा होने के साथ समाज को प्रेरणा देती है की नारी किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है, विपरित परिस्थिति में वह शक्ति स्वरूपा बनकर सबका सामना करती है। इस फिल्म में वह संजीव ए श्रीवास्तव के साथ मिलकर निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम